छत्रपति शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसा क्या कहा? गुस्से से तमतमाए रितेश देशमुख
Dhirendra Shastri controversial statement: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया है जिसके बाद महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है। धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
ध्यान रहे एक्टर रितेश देशमुख की छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित 'राजा शिवाजी' फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। जिसका रितेश जमकर प्रचार कर रहे हैं। वहीं फिल्म रिलीज के ठीक पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री का छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर आपत्तिजनक बयान सुन रितेश देशमुख भड़क उठे हैं।

'कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा'
भिवंडी के मराडे पाड़ा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर दर्शन के दौरान देशमुख ने स्पष्ट किया, "मैंने कुछ भी नहीं सुना है। मुझे वे विषय पता नहीं हैं। लेकिन महाराजा के बारे में अपशब्दों का उपयोग कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा।"
धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा था?
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री महाराष्ट्र में आयोजित अपने व्याख्यान में ये बयान दिया था। छत्रपति शिवाजी महाराज और रामदास स्वामी के संबंध पर विवादित टिप्पणी के कारण वो सुर्खियों में आए हैं। उन्होंने दावा किया था कि छत्रपति शिवाजी महाराज युद्ध से थक गए थे और उन्होंने रामदास स्वामी से कहा था, "अब मुझे और युद्ध नहीं लड़ना। यह मुकुट व सत्ता आप संभालें।" इस दावे पर महाराष्ट्र भर से कड़ी आलोचना हो रही है।
छत्रपति शिवाजी के हवाले से दिया था बयान
धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान में कहा था कि "छत्रपति शिवाजी महाराज युद्ध से थक गए थे और रामदास स्वामी के पास गए थे। उन्होंने स्वामी से कहा था कि अब मुझे और युद्ध नहीं लड़ना। यह मुकुट और सत्ता आप संभालें। इस पर रामदास स्वामी ने उनसे कहा, 'ठीक है। लेकिन एक शिष्य का कर्तव्य गुरु के आदेशों का पालन करना है। इसलिए अब आप मेरी इस सत्ता को संभालें,'।"
1 मई को रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी हो रही रिलीज
यह बयान रितेश देशमुख की आगामी फिल्म 'राजा शिवाजी' के संदर्भ में आया है, जिसमें वह स्वयं छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। उनके निर्देशन में बनी यह भव्य ऐतिहासिक मराठी फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म में विद्या बालन, जेनेलिया, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान और संजय दत्त जैसे कई बॉलीवुड कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।













Click it and Unblock the Notifications