Dhirajlal Shah Death: नहीं रहे मशहूर प्रोड्यूसर धीरजलाल शाह, 20 दिनों में बिगड़ी हालत, इस वजह से गई जान
Dhirajlal Shah Demise: हिंदी सिनेमा जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के सबसे चर्चित प्रोड्यूसर धीरजलाल शाह अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका सोमवार यानी 11 मार्च को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में धीरजलाल शाह के भाई हसमुख शाह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कोरोना हुआ था तभी से वह काफी बीमार रहने लगे थे। प्रोड्यूसर के फेफड़ों में दिक्कतें होने लग गई थी। कोरोना की वजह से उनके फेफड़े और दिल पर गहरा असर पड़ा। जिसके बाद शरीर के कई अन्य अंगो ने काम करना बंद कर दिया था।

धीरजलाल शाह ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले उनकी हालत काफी ज्यादा खराब हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें आनन-फानन में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनकी किडनी और दिल पर भी असर पड़ा, जिसके चलते मल्टी ऑर्गन फेलियर हो गया। हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद प्रोड्यूसर की जान नहीं बच पाई।
जानकारी के मुताबिक, धीरजलाल शाह का अंतिम संस्कार 12 मार्च को मुंबई में होगा। बता दें कि, धीरजलाल ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं जिसमें 'कृष्णा' (1996), 'विजयपथ' और 'द हीरो' शामिल हैं। वहीं अब प्रोड्यूसर की मौत की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। सोशल मीडिया पर सभी सितारों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।












Click it and Unblock the Notifications