'अच्छा तो हम चलते हैं' 88 साल के धर्मेंद्र ने पोस्ट कर फैंस को किया भावुक, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Dharmendra Cryptic Post: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र 88 साल में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वह कोई भी पोस्ट कर दें चंद सेंकड में ही वायरल हो जाता है। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट साझा किया जिसने देखने के बाद उनके फैंस चिंता में आ गए।
धर्मेंद्र वैसे तो सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल बातें शेयर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर ने एक्स (ट्विटर) पर कुछ ऐसा लिख दिया जिसे देख फैंस भावुक हो गए। दरअसल, एक्टर ने अपनी किसी फिल्म का पोस्टर शेयर किया जिसमें वह बिल्कुल ही जवान नजर आ रहे हैं। हालांकि ये किस फिल्म का है इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन पोस्ट के कैप्शन ने फैंस को परेशान कर दिया।

दरअसल, धर्मेंद्र ने पोस्ट के कैप्शन पर लिखा, 'अच्छा तो हम चलते हैं।' लेकिन ही-मैन के फैंस इसे देखने के बाद तुरंत सवालों की झड़ी लगा दी। पोस्ट पर कमेंट कर लोग उनसे पूछने लगे कि आखिर उन्हें क्या हुआ है और वह हर रोज इस तरह के पोस्ट क्यों कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दी।
धर्मेंद्र के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, आपको धरम जी हम कहीं नहीं जाने देंगे। एक यूजर ने लिखा, 'गेट वेल सून सर। आपको अपना गाना फिर से रिक्रिएट करना है...मैं जट यमला पगला दीवाना...इत्ती सी बात न जाना के...हम सब तेनु बहुत प्यार करते हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसा मत बोलिए धरम जी भगवान आपको खूब लंबी उम्र दें।'
धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल उन्हें करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। जिसमें एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता। वहीं हाल ही में वह शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। 88 साल की उम्र में भी एक्टर इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications