'मेरे दाएं हाथ का खेल है, मुझे मजा आया', शबाना आजमी को लिप-लॉक करने पर ये क्या बोल गए धर्मेंद्र?

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने लिप-लॉक किया था। अब एक्टर ने एक बार फिर इस बारे में एक इवेंट के दौरान बात की।

Dharmendra Shabana Azmi Lip Lock: करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को फैंस की तरफ अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में जहां आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं धर्मेंद्र और शबाना आजमी के लिप-लॉक सीन को लेकर बवाल मचा हुआ है।

शबाना आजमी को किस करने पर ये क्या कह गए धर्मेंद्र
आपको बता दें कि, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जब धर्मेंद्र की मुलाकात पहली बार शबाना आजमी से होती है, तो दोनों एक दूसरे को किस करते हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में टीम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें धर्मेंद्र से जब फिल्म में शबाना आजमी संग उनके किसिंग सीन पर भी सवाल पूछा गया तो उन्होंने हैरान कर देने वाला जवाब दिया। जिसे सुनकर उनके सभी फैंस दंग रह गए।

Shabana Azmi

एक्टर की बात सुनकर हंसने लगे लोग
धर्मेंद्र से जब रिपोर्टर ने पूछा कि फिल्म में लिप-लॉक करने का अनुभव कैसा रहा। इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा, "मुझे लोगों ने मैसेज किया और मैंने कहा ये तो मेरे दाएं हाथ का खेल है। कुछ बाएं हाथ से करवाना हो तो वो भी करवा लो।" इसके बाद उन्होंने कहा, बहुत मजा आया। एक्टर का ये जवाब सुनकर मौजूदा मीडिया की हंसी छूट गई। जिस पर एक्टर ने सफाई देते हुए कहा कि वह सीन की नहीं बल्कि फिल्म की बात कर रहे हैं।

एक्टर ने की रणवीर सिंह की तारीफ
इसके आगे धर्मेंद्र ने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ कर कहा कि, "वह काफी अच्छे अभिनेता हैं। मैं इस फिल्म की पूरी टीम के साथ खूब एंजॉय किया। आप सबके दिल में मेरे लिए आज भी जो जगह है, उसे कभी जाने नहीं दूंगा।" बता दें कि, फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र के अलावा शबाना आजमी, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और जया बच्चन लीड रोल में नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+