कितनी पढ़ी-लिखी हैं धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर? किस उम्र में हुई शादी? हेमा मालिनी से ऐसा है रिश्ता
Dharmendra: हिंदी फिल्मों के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र का आज यानी 24 नवंबर 2025 (सोमवार) सुबह निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
घर पर हुआ धर्मेंद्र का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज दोपहर करीब 12:30 बजे धर्मेंद्र के मुंबई के जुहू इलाके में स्थित उनके बंगले पर एंबुलेंस पहुंची जो लगभग आधे घंटे बाद उनके पार्थिव शरीर को लेकर विले पार्ले श्मशान घाट के लिए रवाना हुई थी।

धर्मेंद्र ने 2 शादियां की थीं
-बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही चर्चा में रही है। धर्मेंद्र की दो शादियां हुई हैं, पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं और दूसरी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी हैं।
-आज भी फैंस के मन में ये सवाल रहता है कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी हैं, उनकी शादी किस उम्र में हुई थी और दोनों पत्नियों के बीच अब रिश्तों की स्थिति क्या है? आइए आपको बताते हैं पूरी कहानी।
धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर कितनी पढ़ी-लिखी हैं?
-धर्मेंद्र की पहली प्रकाश कौर फिल्मी दुनिया से दूर बेहद सादगीभरी जीवनशैली पसंद करने के लिए जानी जाती हैं। हालांकि उन्होंने अपनी शिक्षा के बारे में कभी सार्वजनिक रूप से ज्यादा बात नहीं की लेकिन परिवार से जुड़े सूत्रों और पुराने इंटरव्यूज के अनुसार वह ग्रेजुएट नहीं थीं लेकिन स्कूली शिक्षा पूरी की थी।
-प्रकाश कौर का पारिवारिक माहौल पारंपरिक था इसलिए आगे उच्च शिक्षा की तरफ जोर नहीं दिया गया। वह हमेशा से ही गृहस्थी संभालने और परिवार के लिए समर्पित रहने वाली महिला के रूप में पहचानी जाती हैं।
किस उम्र में हुई थी धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी?
धर्मेंद्र की शादी प्रकाश कौर से साल 1954 में हुई थी। उस समय धर्मेंद्र की उम्र लगभग 19 साल थी और प्रकाश कौर लगभग 18 वर्ष की थीं। ये एक पूरी तरह से अरेंज मैरिज थी। शादी के बाद धर्मेंद्र मुंबई आए और संघर्ष शुरू किया, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में कामयाबी पाई।
प्रकाश कौर से धर्मेंद्र के बच्चे
धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के चार बच्चे हैं- सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल। प्रकाश कौर ने हमेशा परिवार को प्राथमिकता दी और लाइमलाइट से दूर रहीं।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच कैसे शुरू हुआ रिश्ता?
-1970 के दशक में फिल्म 'शोले' सहित कई फिल्मों की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र और हेमा मालिनी करीब आए थे। उनकी प्रेम कहानी काफी चर्चित रही थी और जब ये खबर एक्टर की पत्नी प्रकाश कौर तक पहुंची तो परिवार में मतभेद भी हुए।
-धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक नहीं दिया क्योंकि उस समय तलाक को परिवारिक और सामाजिक स्तर पर अच्छा नहीं माना जाता था और उनका परिवार भी इसके खिलाफ था।
-बाद में धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर हेमा मालिनी से साल 1980 में शादी कर ली। इस शादी के बाद हेमा मालिनी को कई बार पारिवारिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा क्योंकि धर्मेंद्र का पहला परिवार उनसे दूर ही रहा।
अब कैसे हैं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के रिश्ते?
-धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के रिश्ते सालों बाद भी बहुत सम्मानजनक और मजबूत हैं। हेमा मालिनी ने हमेशा कहा है कि वह धर्मेंद्र के साथ बहुत खुश हैं। वह उनके परिवार का सम्मान करती हैं। दोनों बेटियां- ईशा और अहाना देओल, अपने पिता के बेहद करीब हैं।
-धर्मेंद्र उम्र बढ़ने के साथ अक्सर हेमा मालिनी के घर समय बिताते थे और दोनों के बीच प्रेम और सम्मान वैसा ही बना रहा जैसा शादी के शुरुआती वर्षों में था।
पहली पत्नी प्रकाश कौर और हेमा मालिनी के बीच कैसा है रिश्ता?
-प्रकाश कौर और हेमा मालिनी कभी भी पब्लिकली साथ नहीं दिखीं। दोनों ने एक-दूसरे के बारे में कुछ भी अपमानजनक नहीं कहा लेकिन वह एक-दूसरे की जिंदगी का हिस्सा नहीं बनीं। धर्मेंद्र दोनों परिवारों का सम्मान बनाए रखते थे और दोनों ही पत्नियों ने अपनी सीमा और गरिमा को समझते हुए जीवन जिया।
-धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ फिल्मों से भी ज्यादा ड्रामा, इमोशन और जटिल रिश्तों से भरी रही। जहां उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर सादगी और गृहस्थ जीवन का प्रतीक रहीं, वहीं हेमा मालिनी ने भी अपने रिश्ते को गरिमा और समझदारी से निभाया। दोनों पत्नियों के प्रति धर्मेंद्र का सम्मान और दोनों परिवारों के बीच दूरी के बावजूद शांति, ये उनकी निजी जिंदगी की सबसे बड़ी खासियत रही।












Click it and Unblock the Notifications