Dharmendra Flashback: 'ड्रीम गर्ल' को पटाने के लिए धर्मेंद्र ने सीखी थी तमिल? हेमा से कहते थे सिर्फ एक शब्द

Dharmendra Hema Malini Love Story: बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 साल की उम्र में सोमवार (24 नवंबर 2025) दोपहर उन्होंने आखिरी सांस ली। लेकिन उनकी और 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की प्रेम कहानी आज भी उतनी ही ताज़ा है, जितनी 50 साल पहले थी।

पंजाबी ही-मैन और साउथ इंडियन ड्रीम गर्ल के बीच भाषा की दीवार कभी नहीं बनी - बल्कि धर्मेंद्र ने तो हेमा को इम्प्रेस करने के लिए तमिल भाषा सीखने की पूरी कोशिश की थी। और जो एक शब्द उन्होंने सीखा, वो आज भी फैंस के बीच मजेदार किस्सा है। मौत के बाद ये पुरानी बातें फिर से गुलजार हो चुकी हैं, आइए जानते हैं क्या था वो शब्द?

Dharmendra Hema Malini Love Story

Dharmendra Unknown Facts: पहली नजर का प्यार और तमिल सीखने की जिद

धर्मेंद्र को हेमा पहली नजर में पसंद आ गई थीं। 1970 में फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' के महूरत पर जब हेमा लेट पहुंचीं, तो धर्मेंद्र ने मजाक में कहा था - 'मैं तो इंतजार करते-करते बूढ़ा हो गया!' बस वहीं से शुरू हुई ये प्रेम कहानी।

हेमा साउथ इंडियन हैं, उनकी मातृभाषा तमिल है। धर्मेंद्र को लगा कि अगर हेमा के दिल में जगह बनानी है, तो उनकी भाषा आनी चाहिए। इसलिए शूटिंग के दौरान तमिल डायलॉग्स, गाने और यहां तक कि गालियां भी सीखने की कोशिश की। लेकिन सिर्फ एक शब्द ही दिमाग में अटक गया - वो भी गाली वाला! बाद में हेमा ने बताया था कि धर्मेंद्र जब नाराज होते थे, तो मजाक में वही तमिल गाली बोल देते थे - पूरा घर हंस पड़ता था।

Dharmendra Hema Malini Love Story

Dharmendra Rare Stories: तमिल में सिर्फ एक शब्द सीख पाए थे धर्मेंद्र - वो भी गाली!

'द कपिल शर्मा शो' में हेमा मालिनी ने हंसते-हंसते खुलासा किया था कि धर्मेंद्र को तमिल एकदम नहीं आती। घर में जब हेमा अपनी मां या बेटियों से तमिल में बात करतीं, तो धर्मेंद्र चिढ़ जाते थे - 'क्या बात कर रही हो, मुझे कुछ समझ नहीं आता!'

लेकिन हेमा को पटाने की जिद में धर्मेंद्र ने तमिल सीखने की ठान ली। हेमा ने बताया था, 'तमिल में धर्मेंद्र जी ने सिर्फ एक ही शब्द सीखा - वो भी फिल्म 'मां' की शूटिंग के दौरान चिन्नाप्पा देवर से। चिन्नाप्पा साहब गालियां बहुत देते थे। बस वही एक शब्द धर्म जी ने पक्का कर लिया - 'सिर पर जूते से मारेंगे' वाला!' हेमा ने हंसते हुए कहा था, 'बस यही एक तमिल शब्द उन्हें आज तक याद है। बाकी कुछ नहीं आता।'

Dharmendra Hema Malini Love Story

Dharmendra Hidden Facts: घर में बात अंग्रेजी में, पंजाबी-तमिल सिर्फ मजाक में

कपिल शर्मा ने जब पूछा था कि पंजाबी और तमिल बैकग्राउंड होने के बावजूद घर में कौन-सी भाषा चलती है, तो हेमा ने तपाक से कहा था - 'इंग्लिश!'

लेकिन हेमा थोड़ी-बहुत पंजाबी बोल लेती हैं। शो में ही कपिल ने पंजाबी में पूछा था, 'केद्दा लग रिया त्वानू शो च आके?' हेमा ने फर्राटेदार पंजाबी में जवाब दिया - 'त्वानूं मिलके चंगा लगा!' हॉल तालियों से गूंज उठा था।

Dharmendra Hema Malini Love Story

पिता को मनाने की जुगत: कार में बीच की सीट पर बैठकर 'बफर' बनते थे ससुर जी

हेमा के पिता को ये रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था - वजह थी धर्मेंद्र का शादीशुदा होना। कई शूटिंग्स पर हेमा के पिता उनके साथ जाते थे। कार में जब हेमा और धर्मेंद्र साथ बैठते, तो पिता जी बीच में बैठ जाते- ताकि दोनों एक-दूसरे को टच न कर सकें। लेकिन, धर्मेंद्र भी कम नहीं थे। हेमा ने बताया था, 'धरम जी कोई न कोई बहाना बनाकर बीच में घुस ही जाते थे। पापा तमिल में गुस्सा करते- धरम जी कुछ समझते नहीं थे, बस मुस्कुराते रहते।'

आज भी याद आता है वो तमिल शब्द

आज जब धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं हैं, तो फैंस पुराने इंटरव्यू, शोज और किस्से फिर देख-सुन रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हेमा का वो पुराना क्लिप - 'धर्म जी ने तमिल में सिर्फ एक शब्द सीखा...सिर पर जूते से मारेंगे वाला!' फैंस लिख रहे हैं - 'धर्म पाजी ने गाली भी प्यार से सीखी थी।'

धर्मेंद्र-हेमा की ये नॉर्थ-साउथ वाली लव स्टोरी आज भी सबसे खूबसूरत मिसाल है - जहां भाषा, संस्कृति, यहां तक कि गालियां भी प्यार का हिस्सा बन गईं। आपको कौन-सा धर्मेंद्र-हेमा वाला किस्सा सबसे पसंद है? कमेंट में जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें- Dharmendra Secrets: जवानी से बुढ़ापे तक, धर्मेंद्र की लाइफ के 5 राज आपको हैं पता? मृत्यु के बाद किस्से गुलजार!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+