Dharmendra का हाल जानने पहुंचे अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, शेयर की 'ड्रीमगर्ल' संग मुलाकात की प्यारी तस्वीरें

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उन्हें अब अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

धर्मेंद्र की तबियत को लेकर उनके फैंस लगातार चिंतित थे, लेकिन अब उनके घर लौटने के बाद प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है। उनके प्रशंसक लगातार उनकी तबीयत से जुड़े अपडेट का इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर दुआओं का सिलसिला जारी है।

dharmendra-health-update-shatrughan-sinha-visits-hema-malini

इसी बीच, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ धर्मेंद्र के घर पहुंचे और परिवार से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।

धर्मेंद्र का हाल जानने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर की तस्वीरें

हेमा मालिनी से मिलने के बाद, शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स अकाउंट पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "अपनी 'बेस्ट हाफ' @PoonamSinha के साथ, हमारी बहुत प्यारी पारिवारिक दोस्त-बेहतरीन इंसानों में से एक, बेहतरीन स्टार, उच्चतम क्षमता की कलाकार और योग्य सांसद @dreamgirlhema से मिलने, उनका अभिवादन करने और ईश्वर की कृपा पाने के लिए गया।"

तस्वीरों में हेमा मालिनी बेहद भावुक और चिंतित नजर आ रही हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर बवाल फैलाने वाली उन फर्जी खबरों को लेकर नाराज़गी जताई, जिनमें अस्पताल में भर्ती दौरान धर्मेंद्र के निधन की अफवाह फैलाई गई थी। धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु की झूठी खबरों ने परिवार को परेशान कर दिया था।

घर पर ही चल रहा इलाज

अब घर लौटा दिए जाने के बाद भी डॉक्टर लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, देओल परिवार ने फैसला किया कि धर्मेंद्र की देखभाल घर पर ही की जाएगी। सनी देओल की टीम ने कहा कि डॉक्टरों के निर्देशों के साथ उनका इलाज घर पर जारी है और परिवार लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है।

शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में हेमा मालिनी की मायूसी और चिंता देख फैंस एक बार फिर बेचैन हो गए हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह धर्मेंद्र की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं।

'हीमैन' के 90वें जन्मदिन की प्लानिंग

इसी बीच, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार देओल परिवार धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन मनाने की संभावना पर चर्चा कर रहा है। यदि उनकी तबीयत में सुधार बना रहता है तो यह जन्मदिन परिवार और करीबियों के बीच खास तरीके से मनाया जाएगा।

बता दें कि धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 90 वर्ष के हो जाएंगे। फिल्म इंडस्ट्री में धर्मेंद्र का योगदान अमूल्य माना जाता है। 'शोले', 'बाग़ी', 'चुपके चुपके' और कई क्लासिक फिल्मों में उनकी अदाकारी ने उन्हें लाखों दिलों का चहेता बनाया। आज भी उनके फैंस सोशल मीडिया पर #GetWellSoonDharmendra ट्रेंड करा रहे हैं और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+