'लस्सी पीते-पीते धर्मेंद्र ने मुझे', Salman Khan की Ex-गर्लफ्रेंड का बड़ा खुलासा, 35 साल पुराना सच आया सामने

Dharmendra and Somy Ali: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्मों और उनके व्यक्तित्व की छाप आज भी लोगों के दिलों में गहराई से मौजूद है। उनके परिवार के सदस्य, खासतौर पर एक्टर की दूसरी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (Hema Malni) और बेटी ईशा देओल (Esha Deol) अक्सर सोशल मीडिया के जरिए धर्मेंद्र को याद करते रहते हैं।

ही-मैन की यादें आज भी जिंदा, सितारों के दिलों में बसते हैं धर्मेंद्र
अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है और वो है एक्ट्रेस, मॉडल और राइटर सोमी अली (Somy Ali) का, जिन्होंने धर्मेंद्र से जुड़ी अपनी खास यादों को लोगों के साथ शेयर किया है। आपको बता दें कि एक समय पर सोमी अली बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं।

Dharmendra

लस्सी के साथ शुरू हुआ रिश्ता, बेटी जैसा मिला स्नेह

-सोमी अली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि उनकी पहली मुलाकात धर्मेंद्र से साल 1991 में उनके बंगले पर हुई थी। इस मुलाकात की याद आज भी उनके दिल में ताजा है। उन्होंने लिखा कि उस दिन लस्सी पीते-पीते धर्मेंद्र ने उन्हें अपनी बेटी जैसा अपनापन दे दिया था।

'शर्म की बात है', धर्मेंद्र की मौत के 4 महीने बाद पत्नी-BJP सांसद हेमा मालिनी ने ये क्या कहा? अब मचेगा हंगामा
'शर्म की बात है', धर्मेंद्र की मौत के 4 महीने बाद पत्नी-BJP सांसद हेमा मालिनी ने ये क्या कहा? अब मचेगा हंगामा

-सोमी अली ने बताया कि उस मुलाकात में दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई थी जिसमें उन्होंने दुनिया के कई मुद्दों पर चर्चा की थी। खास बात ये रही कि दोनों अपने डायलॉग्स उर्दू में पढ़ते थे, जिससे उनके बीच एक अलग ही कनेक्शन बन गया था। सोमी अली के मुताबिक धर्मेंद्र उनके लिए सिर्फ एक को-स्टार नहीं बल्कि एक सच्चे पिता जैसे थे, जो हर समय उनके साथ खड़े रहे।

मुश्किल वक्त में भी नहीं छोड़ा साथ

सोमी अली ने अपने पोस्ट में इस बात का भी जिक्र किया कि जब वह अपने जीवन के कठिन दौर से गुजर रही थीं, तब धर्मेंद्र लगातार उनके संपर्क में रहे। फोन के जरिए उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया और हमेशा एक पिता की तरह उनका साथ निभाया। यही वजह है कि आज उनके जाने के बाद सोमी अली के लिए इस सच को स्वीकार करना बेहद मुश्किल हो रहा है।

साथ काम करने का अनुभव रहा खास

सोमी अली ने ये भी कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्हें धर्मेंद्र के साथ काम करने का मौका मिला। दोनों ने साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'माफिया' में साथ स्क्रीन शेयर किया था। इस फिल्म में धर्मेंद्र ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जो अपने भाई और एक इंस्पेक्टर की मौत का बदला लेने की कोशिश करता है जबकि सोमी अली ने हर कदम पर उनका साथ दिया था।

'आज भी यकीन नहीं होता कि धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं हैं'

-अपने पोस्ट के आखिर में सोमी अली ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है- मुझे आज भी यकीन नहीं होता कि वह इस दुनिया में नहीं हैं। मैं उन्हें बहुत याद करती हूं और दुआ करती हूं कि जहां भी वह हों, उसी तरह अपना प्यार और स्नेह बांटते रहें।

-धर्मेंद्र की यही खासियत थी कि उन्होंने सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। यही वजह है कि उनके जाने के बाद भी उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+