बॉबी देओल के 'जमाल कुडू' पर पापा धर्मेंद्र ने किया ऐसा डांस, सलमान खान ने भी मिलाए स्टेप्स, वीडियो हुआ वायरल
Bigg Boss 17: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस समय बिग बॉस के घर के अंदर बड़ा ही घमासान चल रहा है। साथ ही घर के बाहर सलमान खान भी न्यू ईयर के खास मौके पर शो पर कई सारे मेहमानों का स्वागत करते नजर आए, जिनके साथ भाईजान ने जमकर मस्ती की।
धर्मेंद्र ने किया बॉबी देओल का 'जमाल कुडू' डांस
बिग बॉस 17 के नए एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के साथ बॉबी देओल के 'जमाल कुडू' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। शो पर पहुंचे स्टार्स ने इस गाने के डांस स्टेप को रिक्रिएट करने की कोशिश की है।

बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग हुआ वायरल
आपको बता दें कि फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग और सिग्नेचर स्टेप काफी वायरल हुआ है। लोगों ने इस गाने पर जमकर रील्स वीडियो बनाए हैं। वहीं अब बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारों ने बॉबी देओल के इस सुपरहिट गाने का सिग्नेचर स्टेप कॉपी किया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
सलमान खान ने सिर पर ग्लास लेकर किया डांस
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सलमान खान और धर्मेंद्र अपने सिर पर कांच का ग्लास रखकर डांस करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह इसमें नाकाम साबित होते रहते हैं। इस सभी स्टार्स के साथ स्टेज पर कृष्णा अभिषेक, अरबाज खान और मीका सिंह भी मौजूद होते हैं। सभी लोग इस फेमस डांस स्टेप को कॉपी करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो पर लोगों ने जमकर किए कमेंट्स
आपको बता दें कि बिग बॉस का ये मजेदार एपिसोड आज यानी 31 दिसंबर 2023 की रात 9:30 बजे कलर्स पर टेलिकास्ट होगा। वहीं इस प्रोमो के सामने आने के बाद फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications