Dharmendra Health Update: ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचा धर्मेंद्र का परिवार, अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ी

Dharmendra Deol Health Update Updates: दिग्गज अभिनेता और 'हीमैन' धर्मेंद्र की तबियत नाजुक है। हिंदी सिनेमा के इस महान कलाकार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां डॉक्टरों की पूरी टीम उनके हेल्थ पर नजर बनाए हुई है। इस बीच उनके निधन की खबरें भी चल रही थी जिसपर उनके परिवार वालों ने फर्जी और गलत करार दिया है।

Dharmendra-Deol-Health-Update-News-Live-Updates

धर्मेंद्र के निधन से जुड़ी पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लाग में बने रहे।

LIVE Feed
Nov 11, 2025, 11:36 AM IST

अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत का हाल जानने के लिए उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचीं, जहां धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है।
Nov 11, 2025, 9:59 AM IST

बॉलीवुड में रविवार सुबह से एक अफवाह तेजी से फैल रही थी कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। लेकिन अब इस खबर पर हेमा मालिनी ने खुद सामने आकर साफ़ बयान जारी किया है। उन्होंने धर्मेंद्र की मौत की खबर को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है।

89 साल की उम्र में डॉक्टरों की निगरानी में धर्मेंद्र

89 वर्षीय अभिनेता धर्मेंद्र इस समय डॉक्टरों की निगरानी में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और परिवार लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+