धर्मेंद्र की मौत के बाद पत्नी हेमा मालिनी का बड़ा फैसला, अब दिल्ली में होगा ऐसा काम, 11 दिसंबर को क्या होगा?
Dharmendra and Hema Malini: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने गत 24 नवंबर 2025 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। इसके बाद एक्टर के दो परिवार ने अलग-अलग तरह से उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। देओल परिवार और हेमा मालिनी ने अपनी-अपनी तरह से धर्मेंद्र के प्रेयर मीट का आयोजन किया था।
मौत के 15 दिन बाद हेमा मालिनी ने लिया ये बड़ा फैसला
आपको बता दें कि गत 8 दिसंबर 2025 को जहां सनी देओल और बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी पर फैंस के लिए एक खास मीट का आयोजन किया था। वहीं अब दिवंगत एक्टर की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने दोनों बेटियों ईशा और आहना के साथ मिलकर एक बड़ा फैसला लिया है।

बेटियों के साथ मिलकर हेमा मालिनी करेंगी ऐसा काम
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने एक्टर की मौत के 15 दिन बाद अपनी दोनों बेटियों, ईशा और आहना देओल के साथ मिलकर दिल्ली में एक प्रेयर मीट का ऐलान किया है।
धर्मेंद्र के लिए दिल्ली में विशेष प्रेयर मीट
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी, ईशा देओल, आहना देओल, भरत तख्तानी और वैभव वोहरा की तरफ से जारी स्टेटमेंट के अनुसार धर्मेंद्र की श्रद्धांजलि सभा आगामी 11 दिसंबर 2025 को दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होगी। ये कार्यक्रम 11 दिसंबर को शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगा। ये धर्मेंद्र के लिए आयोजित दूसरी आधिकारिक प्रेयर मीट होगी।
देओल परिवार की प्रार्थना सभा में नहीं पहुंची थीं हेमा मालिनी
आपको बता दें कि गत 27 नवंबर 2025 को मुंबई में आयोजित पहली प्रेयर मीट, जिसे देओल परिवार ने सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ का नाम दिया था, में पूरा बॉलीवुड उमड़ा था। शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ समेत कई सितारे शामिल हुए थे। हालांकि उस सभा में धर्मेंद्र की दूरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां ईशा और आहना देओल, मौजूद नहीं थीं।
परिवार की दूरी और अलग-अलग श्रद्धांजलि
-धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके पहले परिवार और दूसरे परिवार के बीच सम्मानजनक दूरी साफ दिखाई दे रही है। 89 साल के धर्मेंद्र का निधन होने के बाद, पहली पत्नी प्रकाश कौर और दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने मुंबई में पहली प्रार्थना सभा का आोयजन किया था। वहीं दूसरी तरफ उसी दिन हेमा मालिनी के घर पर धर्मेंद्र के लिए भागवत पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया था।
-इसके बाद गत 27 नवंबर 2025 की सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ प्रेयर मीट में भी हेमा मालिनी, ईशा देओल और आहना देओल शामिल नहीं हुई थीं। 8 दिसंबर 2025 को जब सनी देओल और बॉबी देओल ने पापा धर्मेंद्र की जन्मतिथि पर फैंस के लिए मिलन आयोजन रखा था, तब भी हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां अनुपस्थित रही थीं। अब 11 दिसंबर 2025 को हेमा मालिनी अपने तरीके से दिल्ली में पति धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देंगी।
पति के 90वें जन्मदिन पर छलका हेमा मालिनी का दर्द
-धर्मेंद्र की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी पर हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर सबको रुला दिया। उन्होंने पति संग अपनी अनदेखी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था- दो हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं जब आप मेरा दिल तोड़कर मुझे छोड़कर चले गए।
-हेमा मालिनी ने अपीन पोस्ट में लिखा था- मैं धीरे-धीरे खुद को समेट रही हूं। जानती हूं कि आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे। हमारे खूबसूरत पल कभी नहीं मिटेंगे। हमारी दो प्यारी बेटियों के लिए और साथ बिताए हर साल के लिए मैं ईश्वर का शुक्रिया करती हूं।
पति के निधन के बाद से टूट गई हैं हेमा मालिनी
-धर्मेंद्र के निधन पर भी हेमा मालिनी का दिल रो पड़ा था। उस समय उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- धरम जी मेरे लिए एक पति से कहीं बढ़कर थे। दोस्त, मार्गदर्शक, कवि और हर मुश्किल वक्त में मजबूत सहारा। उनके बिना मेरी जिंदगी में जो खालीपन आया है, वह कभी नहीं भर सकता।
-धर्मेंद्र के जाने के बाद उनका परिवार अलग-अलग तरीकों से अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है लेकिन एक बात साफ है कि भले ही सिनेमा का एक चमकता युग खत्म हो गया हो, पर 'ही-मैन' हमेशा लोगों के दिलों में अमर रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications