Dharmendra Death Time: किस वक्त हुई धर्मेंद्र की मौत, आखिरी समय पर ये खास लोग थे 'ही-मैन' के साथ
Dharmendra Death Time: बॉलीवुड के महान अभिनेता और 'ही-मैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का सोमवार तड़के निधन हो गया। धर्मेंद्र मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 89 वर्ष थी और हाल ही में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण वह सुर्खियों में थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र का निधन हार्ट कॉम्प्लिकेशन की वजह से हुआ है। उनके निधन के बाद ये सवाल उठ रहे हैं कि उन्होने किस वक्त अपनी आखिरी सांस ली और अंतिम समय में कौन उनके साथ था? इस रिपोर्ट में हम आपको इसकी जानकारी विस्तार से दे रहे हैं।

न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 की दोपहर करीब 1:10 बजे मुंबई स्थित आवास पर अपनी अंतिम सांसे लीं। धर्मेंद्र के आख़िरी समय में उनका पूरा परिवार उनके साथ मौजूद था। खबरों के मुताबिक, उनकी दोनों बेटियां आजिता और विजेता (जो अमेरिका में रहती हैं) भी पिता से मिलने के लिए मुंबई पहुxच चुकी थीं और अंतिम क्षणों तक उनके पास रहीं। पूरे परिवार ने मिलकर उनके अंतिम समय को बेहद भावनात्मक और शांतिपूर्ण बनाने की कोशिश की।
धर्मेंद्र के निधन की खबर फैलते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर हुआ। जहां अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और पूनम ढिल्लों जैसे सेलेब्स मौजूद रहे।
छह दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने बॉलीवुड को अनगिनत सुपरहिट फ़िल्में दीं-चाहे बात 'शोले' की हो, 'चुपके चुपके' की, 'दोस्त', 'सीता औरगीता', 'धर्मवीर', 'अनपढ़', या 'मैं जट्ट यमला पगला दीवाना'। उनकी रियल और रील लाइफ की सादगी ने उन्हें करोड़ों दिलों का चहेता बनाया।
अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया गया, जहाँ परिवार के सदस्यों के अलावा कई अभिनेता, निर्माता-निर्देशक और राजनीतिक हस्तियाँ भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुँचीं। श्मशान घाट पर माहौल बेहद भावुक था, जहाँ उनके फैंस भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
धर्मेंद्र के निधन से हिंदी सिनेमा का एक सुनहरा अध्याय समाप्त हो गया। उनकी सहज मुस्कान, दमदार संवाद अदायगी और जमीन से जुड़ा व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाएगा। फिल्म जगत उनके योगदान को सदियों तक याद रखेगा।












Click it and Unblock the Notifications