हेमा मालिनी के प्यार में धर्मेंद्र ने कर ली थी ऐसी हद पार, पहली पत्नी ने नहीं दिया तलाक तो किया ऐसा काम
Hema Malini-Dharmendra Love Story: हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल यानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल शादी के 12 साल बाद पति भरत तख्तानी से अलग हो रही हैं। ऐसे में ईशा देओल से लेकर उनकी मां हेमा मालिनी और पिता धर्मेंद्र तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग इन सबकी पर्सनल लाइफ के बारे में तरह तरह की बातें कर रहे हैं।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी
आपको बता दें कि ईशा दओल की तलाक की खबर सामने आते ही लोग धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कहा जाता है कि एक समय पर आम लोगों के साथ साथ हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र भी हेमा मालिनी की खूबसूरती के कायल हो गए थे। वह शादीशुदा होने के बावजूद हेमा मालिनी के प्यार में पागल हो गए थे।

हेमा मालिनी को देखते ही धर्मेंद्र को हो गया था प्यार
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आज के समय में भी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक हैं। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की पहली मुलाकात साल 1970 में फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' के सेट पर हुई थी। बहुत ही कम लोगों को पता है कि हेमा मालिनी को पहली बार देखते ही धर्मेंद्र को उनसे प्यार हो गया था। हालांकि उस समय धर्मेंद्र न सिर्फ शादीशुदा थे बल्कि बच्चों के पिता भी थे।
धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को किया था इंप्रेस
आपको बता दें कि हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से पहले भी कई सारे मशहूर एक्टर्स के प्रपोजल को ठुकरा दिया था लेकिन धर्मेंद्र ने हार नहीं मानी और हेमा मालिनी को इंप्रेस करने के लिए बहुत कुछ करने लगे। वहीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने कई फिल्मों में एकसाथ काम भी किया। लोगों को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती थी।
19 साल की उम्र में हो गई थी धर्मेंद्र की शादी
हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म 'प्रतिज्ञा' की शूटिंग के दौरान उन्हें भी धर्मेंद्र से प्यार हो गया था और दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने लगे थे। जानकारी के अनुसार 19 साल की उम्र में ही धर्मेंद्र के घर वालों ने उनकी शादी प्रकाश कौर से करा दी थी। उस वक्त तक धर्मेंद्र ने एक्टिंग की दुनिया में कदम भी नहीं रखा था। पहली शादी से धर्मेन्द्र के चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजीता और अजीता हैं।

जितेंद्र से होने वाली थी हेमा मालिनी की शादी
वहीं हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के रिश्ते के बारे में जैसे ही एक्ट्रेस के घरवालों को पता चला था उन्होंने तुरंत हेमा मालिनी की शादी दूसरे जगह तय करने का फैसला ले लिया था। कहते हैं कि हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर जितेंद्र के साथ हेमा मालिनी का रिश्ता तय हो रहा था। परिवार वालों की जिद के सामने झुकते हुए हेमा मालिनी ने जितेंद्र से शादी के लिए हां भी कर दी थी। लेकिन जैसे ही ये बात धर्मेंद्र को पता चली तो वह तुरंत हेमा मालिनी के घर पहुंच गए और उनकी शादी को रुकवा दिया।
पहली पत्नी ने नहीं दिया धर्मेंद्र को तलाक
कई मुश्किलों के बाद जब हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया तो धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक देने से साफ इनकार कर दिया। प्रकाश कौर द्वारा तलाक न दिए जाने पर धर्मेंद्र ने धर्म परिवर्तन की राह चुनी। आखिरकार धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म कबूल किया और हेमा मालिनी के साथ दूसरी शादी कर ली। आपको बता दें कि आज तक धर्मेंद्र और प्रकाश कौर का तलाक नहीं हुआ है। धर्मेंद्र ज्यादातर समय पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ ही रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications