पहली ही नजर में हेमा मालिनी को दिल दे बैठे थे धर्मेंद्र, पहली पत्नी ने नहीं दिया तलाक, शादी के लिए किया ये काम

Dharmendra Birthday: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र ने न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है बल्कि उनकी जानदार बॉडी और शानदार लुक ने भी कई लड़कियों को दीवाना बना दिया था। हालांकि धर्मेंद्र पहली ही नजर में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के प्यार में पागल हो गए थे। एक्ट्रेस हेमा मालिनी की न सिर्फ चुलबुली एक्टिंग की तारीफ होती है बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। 75 की उम्र में भी लोग उनको देखकर उनके प्यार में डूबने लग जाते हैं। ठीक वैसे ही जैसे एक समय पर शादीशुदा धर्मेंद्र में उनके प्यार में गोते लगा रहे थे।

धर्मेंद्र का 88वां जन्मदिन
धर्मेंद्र भी एक समय पर हेमा मालिनी की खूबसूरती के कायल हो गए थे। वह शादीशुदा होने के बावजूद हेमा मालिनी के प्यार में डूबना चाहते थे। आज धर्मेंद्र अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र के साथ साथ उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल के लिए भी साल 2023 काफी खास रहा है। दोनों ही बेटों की फिल्मों ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। वहीं धर्मेंद्र की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी सुपरहिट साबित हुई है। आइए धर्मेंद्र के जन्मदिन के इस अवसर पर आपको उनकी और हेमा मालिनी की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

dharmendra

पहली नजर में ही हेमा मालिनी से हो गया था प्यार
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आज के समय में भी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक हैं। जानकारी के अनुसार हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की पहली मुलाकात साल 1970 में फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' के सेट पर हुई थी। बहुत ही कम लोगों को पता है कि हेमा मालिनी को पहली बार देखते ही धर्मेंद्र को उनसे प्यार हो गया था। हालांकि उस समय धर्मेंद्र न सिर्फ शादीशुदा थे बल्कि बच्चों के पिता भी थे।

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को नहीं दिया था भाव
हेमा मालिनी को पता था कि धर्मेंद्र उनके प्यार में डूबने लगे हैं। ऐसे में हेमा मालिनी ने शादीशुदा धर्मेंद्र को डेट करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। आपको बता दें कि हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से पहले भी कई सारे मशहूर एक्टर्स के प्रपोजल को ठुकरा दिया था।

धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को किया था इंप्रेस
हेमा मालिनी को अपान बनाने के लिए धर्मेंद्र ने हार नहीं मानी और उन्हें इंप्रेस करने के लिए बहुत कुछ करने लगे। वहीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने कई फिल्मों में एकसाथ काम भी किया था। लोगों को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती थी। हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म 'प्रतिज्ञा' की शूटिंग के दौरान उन्हें भी धर्मेंद्र से प्यार हो गया था और दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने लगे थे।

19 की उम्र में हो गई थी धर्मेंद्र की शादी
जानकारी के अनुसार 19 साल की उम्र में ही धर्मेंद्र के घर वालों ने उनकी शादी प्रकाश कौर से करा दी थी। उस वक्त तक धर्मेंद्र ने एक्टिंग की दुनिया में कदम भी नहीं रखा था। पहली शादी से धर्मेंद्र के चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजीता और अजीता हैं।

जितेंद्र से होने वाली थी हेमा मालिनी की शादी
वहीं हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के रिश्ते के बारे में जैसे ही एक्ट्रेस के घरवालों को पता चला था उन्होंने तुरंत हेमा मालिनी की शादी दूसरे जगह तय करने का फैसला कर लिया था। कहते हैं कि हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर जितेंद्र के साथ हेमा मालिनी की शादी तय हो रही थी। परिवार वालों की जिद के सामने झुकते हुए हेमा मालिनी ने जितेंद्र से शादी के लिए हां भी कर दी थी। लेकिन जैसे ही ये बात धर्मेंद्र को पता चली तो वह तुरंत हेमा मालिनी के घर पहुंच गए और उनकी शादी को रुकवा दिया।

पहली पत्नी ने नहीं दिया धर्मेंद्र को तलाक
कई मुश्किलों के बाद जब हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया तो धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक देने से साफ इंकार कर दिया। प्रकाश कौर द्वारा तलाक न दिए जाने पर धर्मेंद्र ने धर्म परिवर्तन की राह चुनी। आखिरकार धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म कबूल किया और हेमा मालिनी के साथ दूसरी शादी कर ली। आपको बता दें कि आज तक धर्मेंद्र और प्रकाश कौर का तलाक नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+