धर्मेंद्र से कभी शादी नहीं करना चाहती थीं हेमा मालिनी, ड्रीम गर्ल ने कहा- 'मेरे दिल में कभी नहीं आया खयाल'
Hema Malini And Dharmendra Love Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी फैंस की सबसे पसंदीदा में से एक है। इन दोनों की प्रेम कहानी के किस्से पूरी इंडस्ट्री में मशहूर हैं। हर कोई जानता है कि हेमा मालिनी शादीशुदा धर्मेंद्र को अपना दिल दे बैठी थीं। लेकिन एक बाद एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह एक्टर से शादी नहीं करना चाहती थीं।
सिमी गेरेवाल के शो में खुद हेमा मालिनी ने एक बार खुलासा किया था कि वह धर्मेंद्र से शादी करने के फैसले के सख्त खिलाफ थीं। जी हां एक्ट्रेस ने बताया था कि वह हमेशा से सोचती थीं कि वह किसी और से शादी कर लेंगी लेकिन धर्मेंद्र से कभी भी नहीं करेंगी। भले ही एक्ट्रेस उनसे बेइंताह प्यार करती थीं।

हेमा मालिनी ने इसकी वजह बताते हुए कहा था कि, 'जब आपको कोई पसंद आता है या फिर कोई हैंडसम लगता है, तो इसका ये मतलब नहीं होता कि आप उससे शादी कर लें। इसलिए मैंने उनके साथ काम जारी रखा। इसलिए नहीं कि मैं उनसे शादी करना चाहती हूं। हम अपना ज्यादातर समय एक दूसरे के साथ ही बिताते थे। कई बार हम शूट के लिए मुंबई से बाहर साथ जाते थे। इससे दोनों का रिश्ता काफी मजबूत हो गया था।'
हेमा मालिनी ने आगे कहा कि, 'हम दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी और हमने कई फिल्मों में भी एकसाथ काम किया था। लेकिन इतना समय बिताने के बाद किसी और से शादी करने का फैसला लेना मेरे लिए काफी मुश्किल हो रहा था। इसलिए मैंने उन्हें फोन किया और कहा तुम्हें अब मुझसे शादी करनी होगी उन्होंने कहा हां ठीक है मैं तुमसे शादी करूंगा।'
बता दें कि, इसके बाद धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने साल 1980 में शादी कर ली। जबकि उस वक्त एक्टर पहले से शादीशुदा थे। एक्टर की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। ऐसे में हेमा मालिनी से शादी करना धर्मेंद्र के लिए आसान नहीं था। जिसके बाद उन्होंने इस्लाम कबूल कर ड्रीम गर्ल से दूसरी शादी कर ली। आज भी दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार बरसाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications