धनुष ने सारा अली खान नहीं बल्कि इस अभिनेत्री को बताया बेहतर को-एक्ट्रेस, सारा ने दिया ये रिएक्शन
एक्टर धनुष ने सारा सोनम कपूर को बताया सारा अली खान से बेहतर को-एक्ट्रेस, बताई वजह
मुंबई, 22 दिसंबर। धनुष और सारा अली खान पहली बार अतरंगी रे में साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर धनुष ने हाल ही में खुलासा किया कि सारा अली खान नहीं बल्कि कोई और एक्ट्रेस उनकी बेहतर को एक्ट्रेस हैं! आइए जानते है किसको उन्होंने बताया सारा से बेहतर अपनी को-एक्ट्रेस?

धनुष ने इस अभिनेत्री को बताया बेहतर को-एक्ट्रेस
दरअसल, कॉफ़ी शॉट्स विद करण के रैपिड फायर राउंड में अभिनेता धनुष को अपनी पहली बॉलीवुड को-एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनकी ई को-एक्ट्रेस सारा अली खान के बीच एक को चुनने के लिए कहा गया था। करण जौहर ने धनुष से पूछा गया कि सारा अली खान और सोनम कपूर के साथ काम करने के लिए उन्हें कौन बेहतर अभिनेत्री लगती हैं । अभिनेता ने बिना कुछ सोचे-समझे सोनम का नाम ले लिया।

सोनम कपूर इस फिल्म में धनुष के साथ आईं थी नजर
धनुष की बॉलीवुड की पहली फिल्म रांझणा में सोनम के साथ काम किया था। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित, रांझणा 2013 में रिलीज़ हुई और उस वर्ष की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी।
Recommended Video

जब धनुष ने सोनम को चुना तो सारा ने दिया ये रिएक्शन
कॉफ़ी शॉट्स विद करण में अपनी आने वाली फिल्म अतरंगी रे के प्रचार के हिस्से के रूप में, धनुष को रैपिड फायर राउंड में दो एक्ट्रेस के बीच चयन करने के लिए कहा गया था। जब धनुष ने सोनम को चुना तो सारा ने जवाब दिया, "वाह, बिल्कुल भी आपत्तिजनक नहीं है ये मेरे लिए। बाद में वो कहती हैं ये सुनकर मैं अपना आपा खो रही हूं..."

धनुष ने बताया क्यों सोनम कपूर उनके लिए हैं खास
धनुष ने तब समझाया कि सोनम उनके लिए खास होगी क्योंकि वह बॉलीवुड में उनकी पहली को-एक्ट्रेस थीं। सोनम के बारे में बात करते हुए धनुष ने कहा वो काइंड, स्वीट थीं, वह हिंदी फिल्मों में मेरी पहली सह-कलाकार थीं। उन्होंने कहा दक्षिण से एक लड़का यहां आया था, और उसने मुझे बहुत सहज और मेरे प्रति बहुत काइंड महसूस करवाया। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।

अतरंगी रे में सारा अली को लेकर धनुष को सता रहा था ये डर
एपिसोड के दौरान, धनुष ने यह भी कबूल किया कि अगर सारा अतरंगी रे में रिंकू की भूमिका निभा सकती है तो मैं "ईमानदारी से कहूं तो मैं थोड़ा चिंतित था। यह इतनी बड़ी भूमिका है और निभाना बहुत मुश्किल किरदार है। धनुष ने कहा मैंने आनंद जी से पूछा, 'उन्होंने कितनी फिल्में की हैं?' उन्होंने मुझे उस समय 2 या 3 फिल्में बताईं थी। तो मैंने उसने कहां था कि क्या वह इसे निभा पाएंगी? तो निर्देशक आनंद एल राय ने धनुष को सारा को लेकर आश्वस्त किया था। अतरंगी रे में अक्षय कुमार भी हैं। फिल्म की सीधे डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगी।












Click it and Unblock the Notifications