क्या बिग बॉस 19 में नजर आएंगी धनश्री वर्मा? अब सामने आएगा क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का पूरा सच!

Dhanashree Verma In Bigg Boss 19: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के चर्चित और विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस का 19वां सीजन जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और हर दिन इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर नई अपडेट्स सामने आ रही हैं।

क्या बिग बॉस 19 में दिखेंगी धनश्री वर्मा?
इस बार शो में न सिर्फ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के चेहरे दिख सकते हैं, बल्कि सोशल मीडिया से जुड़े पॉपुलर नाम भी हिस्सा बन सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो के मेकर्स ने भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स-वाइफ धनश्री वर्मा को शो के लिए अप्रोच किया है।

Dhanashree Verma

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का हुआ था तलाक

-आपको बता दें कि हाल ही में युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हुआ है, जिसकी वजह से दोनों लंबे समय तक सुर्खियों में रहे थे। अगर धनश्री वर्मा वाकई में बिग बॉस 19 में नजर आती हैं, तो दर्शकों को उनकी पर्सनल लाइफ को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

-साथ ही फैंस को ये भी जानने में दिलचस्पी होगी कि युजवेंद्र चहल और धनश्री र्मा के बीच तलाक की असल वजह क्या थी। ऐसे में ये कास्टिंग शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल ला सकती है।

-वहीं कई रिपोर्ट्स की मानें तो युजवेंद्र चहल इन दिनों आरजे महवश अमानी को डेट कर रहे हैं और दोनों को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया गया है। ऐसे में धनश्री की एंट्री शो में एक अलग ही ड्रामा और एक्साइटमेंट ला सकती है।

बिग बॉस 19 में कौन-कौन ले रहा है हिस्सा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 19 का प्रसारण अगस्त 2025 में सोनी टीवी पर होगा। ऐसे में संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में मौजूद कई नाम इस समय चर्चा में हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस बार बिग बॉस में कौन कौन नजर आ सकता है।

1. लता सबरवाल
2. आशीष विद्यार्थी
3. गौरव तनेजा
4. ममता कुलकर्णी
5. फैसल शेख
6. राज कुंद्रा
7. कृष्णा श्रॉफ
8. अपूर्वा मखीजा
9. धीरज धूपर
10. खुशी दुबे
11. मुनमुन दत्ता
12. राम कपूर
13. कनिका मान

हालांकि अभी तक इन नामों को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सलमान खान फिर से करेंगे शो को होस्ट

वहीं बिग बॉस के हर सीजन की तरह इस बार भी सलमान खान ही इस पॉपुलर रिएलिटी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। उनकी मौजूदगी हमेशा ही शो की यूएसपी रही है और इस बार भी दर्शक उन्हें वीकेंड का वार में देखने के लिए उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+