धनश्री वर्मा के 5 शॉकिंग खुलासे, जिसने खोल दी भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पोल पट्टी, सामने रखा 'डर' का सच

Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और फेमस कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धनश्री वर्मा ने साल 2020 में धूमधाम से शादी की थी। हालांकि शादी क कुछ समय बाद ही दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई थी।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का तलाक
ऐसे में ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था। इसके बाद धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने साल 2025 में आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया था। आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों से दोनों अलग रह रहे थे।

dhanashree verma

युजवेंद्र चहल के चौंकाने वाले खुलासे

हाल ही में युजवेंद्र चहल ने राज शमानी को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी और तलाक को लेकर कई खुलासे किए हैं जिसके बाद उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने भी खुलकर अपने अनुभव शेयर किए हैं और कई सच लोगों के सामने रखे हैं।

इन 5 प्वाइंट्स में धनश्री वर्मा ने खोली युजवेंद्र चहल की पोल-पट्टी

1. Sugar Daddy टीशर्ट पर रिएक्शन

-अब धनश्री वर्मा ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे ( Humans of Bombay) से बातचीत में उस वाकये का जिक्र किया जब तलाक की कार्यवाही के बाद युजवेंद्र चहल को Sugar Daddy लिखी टीशर्ट में देखा गया था। धनश्री वर्मा ने कहा है- वो कोर्ट से बाहर निकले और फिर वो टीशर्ट वाला एपिसोड हुआ।

-धनश्री वर्मा ने कहा- मुझे इसकी जानकारी ही नहीं थी क्योंकि मैं अभी भी अंदर थी। जब मैंने फोन पर वो देखा तो शॉक्ड रह गई। मुझे बुरा भी लगा। उस वक्त मैं बहुत रो रही थी और सोच रही थी कि ये सब किसलिए कर रही हूं लेकिन उसी पल मुझे हंसने का मोटिवेशन मिला। मैंने सोचा, अरे भाई, कम से कम व्हाट्सऐप तो कर देता।

2. फेक शादी वाली खबरों पर सफाई

आपको बता दें कि तलाक के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चली थीं कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी नकली थी। इस पर सफाई देते हुए धनश्री वर्मा ने कहा- हम इसे पर्सनल लाइफ कहते हैं और इसके पीछे भी कारण होते हैं। इसे प्राइवेट ही रहना चाहिए। ताली एक हाथ से नहीं बजती। मैं चुप हूं तो इसका मतलब ये नहीं कि कोई और पावरफुल होकर फायदा उठाए। ये सही नहीं है।

3. कोर्ट में इमोशनल ब्रेकडाउन

धनश्री वर्मा ने बताया कि तलाक का वह दिन उनके लिए बेहद कठिन था। उन्होंने कहा- ये मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत इमोशनल था। जब कोर्ट में वर्डिक्ट आया तो मैं सबके सामने चीख-चीखकर रोने लगी थी। उस वक्त मैं क्या महसूस कर रही थी, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

4. पॉडकास्ट पर डर का जिक्र

जब धनश्री वर्मा से डर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- अब डर ये है कि पता नहीं कौन अचानक किसी पॉडकास्ट में जाकर क्या कह दे। मुझे भूत से डर नहीं लगता, लेकिन इस चीज से सच में डर लगता है।

5. बचपन का सपना और डांस का सफर

धनश्री ने अपने करियर और बचपन के सपनों को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं और डेंटिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत भी की थी। लेकिन बाद में डांस उनके लिए पैशन बन गया और उन्होंने उसी दिशा में कदम बढ़ाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+