ये क्या! गोपी बहू की गर्दन पर लगे चोट के निशान, देवोलीना भट्टाचार्जी का वीडियो देख फैंस बोले-'और कर लो शादी'
Devoleena Bhattacharjee Dance Video: टीवी इंडस्ट्री की फेमस गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी ने घर-घर अपनी पहचान बना ली। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अच्छी डांसर भी हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया जिसे देख फैंस को एक्ट्रेस की चिंता सताने लगी।
दरअसल, देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक्ट्रेस शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो न हो' के गाने 'प्रिटी वूमन' पर जबरदस्त डांस किया। वीडियो में एक्ट्रेस एक जगह बैठकर गाने में शानदार स्टेप्स करती हुई नजर आईं। लेकिन डांस से ज्यादा एक्ट्रेस के शरीर पर लगे चोट के निशान ने फैंस का ध्यान खींचा।

वीडियो में देखा जा सकता है देवोलीना के गले में चोट के निशान हैं। उन्होंने अपनी गर्दन पर पट्टी बांधी हुई थी। इसके अलावा उनके कंधे के पास हाथों में चोट के निशान देखने को मिले थे। इसके अलावा एक्ट्रेस के शरीर में और भी कई जगह चोट के निशान थे। इसे देखकर फैंस कमेंट में उनसे चोट लगने की वजह पूछ रहे हैं। फैंस को चिंता सता रही है कि आखिर एक्ट्रेस को ये चोट लगी कैसे।
देवोलीना भट्टाचार्जी की इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तुम्हारी गर्दन पर क्या हुआ ये चोट कैसे लगी?' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, लगता है वैम्पायर ने हमला कर दिया। एक ने लिखा, 'शादी के सबसे बड़े साइड इफेक्ट्स हैं ये और कर लो'। फिलहाल एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि, देवोलीना टीवी ने सीरियल 'दिल दियां गल्लां' से स्क्रीन पर वापसी की। लगभग 10 साल के लीप के बाद वह इस टीवी शो में म्यूजिक टीचर दिशा का रोल प्ले कर रही हैं। जो कि तलाकशुदा होती है और अपनी बेटी की अकेले परवरिश करती है। एक्ट्रेस का ये किरदार फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications