देवेंद्र फडणवीस को लेकर पत्नी अमृता फडणवीस का चौंकाने वाला खुलासा, शादी और रोमांस को लेकर कही ऐसी बात
Amruta Fadnavis On Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को अब तक की सबसे बड़ी जीत मिली है। ऐसे में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी सुर्खियों में छा गई हैं।
अमृता फडणवीस का पुराना इंटरव्यू वायरल
देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है। अमृता ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया था जो कि आज चुनाव के नतीजे आने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

'देवेंद्र फडणवीस बिल्कुल रोमांटिक नहीं हैं'
अमृता फडणवीस ने एक मराठी चैनल पर एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी को दिए एक इंटरव्यू में अपने और पति देवेंद्र फडणवीस के रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। अमृता फडणवीस ने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पति देवेंद्र फडणवीस बिल्कुल रोमांटिक नहीं हैं और उनके साथ मौज-मस्ती करना बहुत मुश्किल है।
'देवेंद्र फडणवीस को राजनीति के अलावा कुछ नहीं आता'
अमृता फडणवीस ने इस इंटरव्यू में कहा था कि देवेंद्र जी बहुत व्यावहारिक हैं और उन्हें राजनीति के अलावा कुछ नहीं आता है। अमृता ने ये भी कहा था कि देवेंद्र फडणवीस को पूरनपोली बहुत पसंद है। ये इंटरव्यू अब सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बना हुआ है। इस मुलाकात के दौरान सोनाली अमृता से गाना गाने के लिए भी कहती हैं।
पति को लेकर अमृता ने कही ऐसी बात
इंटरव्यू में देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा था- भले ही वो हमारे सामने हों, हम उनके साथ समय नहीं बिता सकते। हम मौज-मस्ती नहीं कर सकते। वो कभी रोमांटिक नहीं रहे। न शादी से पहले न ही बाद में। वह बहुत व्यावहारिक हैं लेकिन मैं रोमांटिक हूं। उन्हें रोमांस उतना पसंद या समझ नहीं आता है। अमृता फडणवीस ने जवाब दिया कि उन्हें अब राजनीति के अलावा कुछ नहीं आता है।
मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का दावा मजबूत
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के साथ महागठबंधन बनाने के बाद देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री पद से ही संतोष करना पड़ा था। इसके बाद एकनाथ शिंदे को राज्य के मुख्यमंत्री पद पर बैठाया गया था। हालांकि, इस साल के चुनाव में बीजेपी के 100 सीटों का आंकड़ा पार करने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का दावा मजबूत हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications