इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल हो गए थे देव आनंद, मोहब्बत का हुआ था दर्दनाक अंत और फिर जो हुआ......
Dev Anand-Suraiya Love Story: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर देव आनंद अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने लुक को लेकर भी लड़कियों के बीच छाए रहते थे । जब वह स्क्रीन पर नजर आते थे तो लोगों को अपनी दीवाना बना लेते थे। लड़कियां उन पर मर मिटने को तैयार हो जाती थीं। एक समय पर देव आनंद लोगों के दिलों पर राज करते थे।
सुरैया पर जान छिड़कते थे देव आनंद
देव आनंद की एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेताब रहती थीं लेकिन हैंडसम हीरो देव आनंद एक्ट्रेस सुरैया पर अपनी जान छिड़कते थे। कहा जाता है कि देव आनंद एक्ट्रेस सुरैया के प्यार में पागल थे लेकिन इस प्यार का अंत काफी दर्दनाक हुआ था।

पहली ही नजर में सुरैया के दीवाने हो गए थे देव आनंद
आपको बता दें कि साल 1948 में देव आनंद और सुरैया की पहली मुलाकात फिल्म 'विद्या' के सेट पर हुई थी। एक्ट्रेस सुरैया की खूबसूरती और सादगी को देखकर देव आनंद को पहली ही नजर में उनसे प्यार हो गया था। लेकिन एक खास शख्स के चलते दोनों कभी एक-दूसरे के नहीं हो पाए थे।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की महंगी एक्ट्रेस थीं सुरैया
सुरैया अपने दौर की महंगी एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उन्हें मलिका-ए-हुस्न, मलिका-ए-तरन्नुम और मलिका-ए-अदाकारी के नाम से भी पुकारा जाता था। सुरैया को देव आनंद का प्यार तो मिल गया लेकिन वह उनसे कभी शादी नहीं कर पाई थीं। दरअसल सुरैया की नानी को हिंदू अभिनेता पसंद नहीं थे। सुरैया मुस्लिम थीं और देव आनंद हिंदू थे। ऐसे में इस मोहब्बत का अंत धर्म की रेखाओं में ही सिमट कर रह गया था।
नानी को पसंद नहीं थे देव आनंद
नानी ने देव आनंद से सुरैया की शादी के लिए साफ इनकार कर दिया था। वहीं सुरैया भी नानी के इस फैसले से काफी दुखी हुई थीं। ऐसे में उन्होंने सारी जिंदगी शादी नहीं की थी। देव आनंद और सुरैया एक दूसरे को बहुत पसंद करते थे लेकिन उनकी नानी ने उनका ये रिश्ता स्वीकार नहीं किया था।
सुरैया ने छोड़ दिया था देव आनंद का साथ
वहीं सुरैया की नानी ने उनसे वादा लिया था कि वह कभी देव आनंद से शादी नहीं करेंगी और एक्टर से दूर भी रहेंगी। कहा जाता है कि देव आनंद ने सुरैया को प्यार में एक अंगूठी दी थी जिसे उनकी नानी ने समुद्र में फिकवा दिया था। आज भी लोग इस कपल की दर्दभरी दास्तां को भूल नहीं पाए हैं।

देव आनंद के शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था
सुरैया किसी भी कीमत में अपने प्यार को नहीं खोना चाहती थीं। साल 1950 में फिल्म 'अफसर' की शूटिंग के दौरान एक बार फिर देव आनंद ने सुरैया को शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन सुरैया ने इस बार इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया था क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि उनके कारण देव आनंद की जान खतरे में पड़े। सुरैया की नानी ने उन्हें उनके प्यार देव आनंद को लेकर धमकी दी थी कि अगर वो उनसे दूर नहीं रहीं तो देव आनंद के लिए ये अच्छा नहीं होगा।
दर्दभरी थी सुरैया की मौत
आपको बता दें कि अपने अंतिम दिनों में सुरैया पूरी तरह से अकेली पड़ गई थीं। हालांकि अपनी जिंदगी के आखिरी पलों में भी उनके दिल में प्यार पूरा न हो पाने का दुख समाया हुआ था। अपने एक इंटरव्यू में सुरैया ने कहा था- शायद मैं कायर थी, जो हां नहीं कह सकी थी। इस बात का पछतावा मुझे उम्र भर रहेगा। सुरैया ने देव आनंद से अलग होने के बाद कभी भी शादी भी नहीं की। साल 2004 में 74 साल की उम्र में सुरैया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।












Click it and Unblock the Notifications