देव आनंद और सुरैया के प्यार का हुआ था दर्दनाक अंत, धर्म के चलते नहीं हुई शादी, मौत के समय अकेली थीं एक्ट्रेस
Dev Anand and Suraiya Love Story: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देव आनंद अपने समय के हैंडसम एक्टरों में से एक थे। जब वह स्क्रीन पर नजर आते थे तो लोगों को अपनी दीवाना बना लेते थे। लड़कियां उन पर मर मिटने को तैयार हो जाती थीं। लोगों के दिलों पर देव आनंद का एक अलग ही क्रेज छाया हुआ था। उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेताब रहती थीं लेकिन हैंडसम हीरो देव आनंद एक्ट्रेस सुरैया पर अपनी जान छिड़कते थे। जानकारी के अनुसार देव आनंद एक्ट्रेस सुरैया से मोहब्बत करते थे। आइए आपको बताते हैं उन दोनों की लव स्टोरी के बारे में और कैसे हुआ इस प्यार का दर्दनाक अंत।
साल 1948 में देव आनंद और सुरैया की पहली मुलाकात फिल्म विद्या के सेट पर हुई थी। एक्ट्रेस सुरैया की खूबसूरती और सादगी के देखकर देव आनंद को पहली ही नजर में उनसे प्यार हो गया था। लेकिन एक शख्स के चलते दोनों कभी एक-दूसरे के नहीं हो पाए। हालांकि ये गम सुरैया को अंदर ही अंदर खाता रहा अपने अंतिम दिनों तक सुरैया को अपनी इस ना का पछतावा रहा था।

इंडस्ट्री की महंगी एक्ट्रेस थीं सुरैया
सुरैया अपने दौर की महंगी एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उन्हें मलिका-ए-हुस्न, मलिका-ए-तरन्नुम और मलिका-ए-अदाकारी के नाम से भी पुकारा जाता था। सुरैया को देव आनंद का प्यार तो मिल गया लेकिन वह उनसे कभी शादी नहीं कर पाई थीं। दरअसल सुरैया की नानी को हिंदू अभिनेता पसंद नहीं थे। सुरैया मुस्लिम थीं और देव आनंद हिंदू थे। ऐसे में इस मोहब्बत का अंत धर्म की रेखाओं में ही सिमट कर रह गया था।
नानी को हिंदू अभिनेता पसंद नहीं था
नानी ने देव आनंद से सुरैया की शादी के लिए साफ इनकार कर दिया। सुरैया नानी के इस फैसले से काफी दुखी हुई थीं। ऐसे में उन्होंने सारी जिंदगी शादी नहीं की थी। देव आनंद और सुरैया एक दूसरे को बहुत पसंद करते थे लेकिन उनकी नानी ने उनका ये रिश्ता स्वीकार नहीं किया था।
सुरैया ने छोड़ दिया था देव आनंद का साथ
नानी ने सुरैया से वादा लिया था कि वह कभी उनसे शादी नहीं करेंगी और एक्टर से दूर भी रहेंगी। कहा जाता है कि देव आनंद ने सुरैया को प्यार में एक अंगूठी दी थी जिसे उनकी नानी ने समुद्र में फिकवा दिया था। आज भी लोग इस कपल की दर्दभरी दास्तां को भूल नहीं पाए हैं।
देव आनंद के शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था
सुरैया किसी भी कीमत में अपने प्यार को नहीं खोना चाहती थीं। साल 1950 में फिल्म 'अफसर' की शूटिंग के दौरान एक बार फिर देव आनंद ने सुरैया को शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन सुरैया ने इस बार इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया था क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि उनके कारण देव आनंद की जान खतरे में पड़े। सुरैया की नानी ने उन्हें उनके प्यार देव आनंद को लेकर धमकी दी थी कि अगर वो उनसे दूर नहीं रहीं तो देव आनंद के लिए ये अच्छा नहीं होगा।
दर्दभरी थी सुरैया की मौत
आपको बता दें कि अपने अंतिम दिनों में सुरैया पूरी तरह से अकेली पड़ गई थीं। हालांकि अपनी जिंदगी के आखिरी पलों में भी उनके दिल में प्यार पूरा ना हो पाने का दुख समाया हुआ था। अपने एक इंटरव्यू में सुरैया ने कहा था- शायद मैं कायर थी, जो हां नहीं कह सकी थी। इस बात का पछतावा मुझे उम्र भर रहेगा। सुरैया ने देव आनंद से अलग होने के बाद कभी भी शादी भी नहीं की। साल 2004 में 74 साल की उम्र में सुरैया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अपनी मौत के साथ सुरैया इस दर्द को अपने दिल में ही दबाकर चली गईं।












Click it and Unblock the Notifications