बेच दिया गया देव आनंद का 73 साल पुराना बंगला, 400 करोड़ रुपए में हुई डील, बंगले की जगह बनेगी ये चीज
Dev Anand Bungalow: हिंदी फिल्मों के लिजेंड्री एक्टरों में से एक देव आनंद को आज भी लोगों ने उनके खास अभिनय को याद करते हुए अपने दिल में बसा रखा है। दिवंगत एक्टर और डायरेक्टर देव आनंद अपने समय के हैंडसम एक्टरों में से एक थे। जब वह स्क्रीन पर नजर आते थे तो लोगों को अपना दीवाना बना लेते थे। लड़कियां उन पर मर मिटने को तैयार हो जाती थीं। फिलहाल देव आनंद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि देव आनंद का सालों पुराना घर अब 22 मंजिला टावर में तब्दील होने जा रहा है।
देव आवंद का पुराना बंगला बेच दिया गया
आपको बता दें कि अभिनेता और डायरेक्टर देवानंद ने अपनी पत्नी कल्पना कार्तिक, बेटे सुनील आनंद और बेटी देवीना आनंद के साथ इसी घर में अपनी जिंदगी के 40 साल गुजारे थे। ये घर 73 साल पुराना है। देव आनंद का ये पुराना घर मुंबई के फेमस जुहू इलाके में स्थित है। हालांकि उनका ये घर अब बिक चुका है। देव आनंद के दोनों बच्चों ने ही इस घर को बेचने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस घर को बेचने की डील करोड़ों रुपए में हुई है।

बंगले की जगह बनेगा 22 मंजिला टावर
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दिवंगत एक्टर देव आनंद का ये बंगला रियल स्टेट कंपनी को बेच दिया गया है। फिलहाल इस घर को बेचने का पेपरवर्क चल रहा है। खबर है कि एक्टर का ये बंगला करीब 400 करोड़ रुपए में बेचा गया है। बंगले की जगह पर अब 22 मंजिला टावर बनाया जाएगा। आपको बता दें कि कुछ समय पहले तक बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया भी देव आनंद के इस बंगले के पास के अपार्टमेंट में ही रहती थीं।
1950 में देव आनंद ने बनाया था ये बंगला
जानकारी के अनुसार दिवंगत अभिनेता देवानंद ने साल 1950 में इस बंगले को खुद बनवाया था। हालांकि तब ये जगह मशहूर नहीं थी और इंडस्ट्री के लोग यहां पर नहीं रहते थे। वहीं आज के समय में मुंबई का जुहू इलाका सबसे पॉश और महंगा एरिया है। देव आनंद ने इस घर में 40 साल बिताए थे। हालांकि पिछले काफी समय से ये घर खाली पड़ा था। दरअसल देव आनंद के बेटे सुनील आनंद पिछले काफी समय से अमेरिका में रहते हैं। वहीं बेटी देवीना अपनी मां के साथ ऊटी में रहती थीं। ऐसे में मुंबई के इस बंगले की देखभाल करने वाला कोई नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications