Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडीज को अब भेजा जाएगा नया समन, सोमवार को नहीं होगी पूछताछ
नई दिल्ली 11 सितंबर।ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के कथित रंगदारी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की संलिप्तता की जांच के लिए एक्ट्रेस पूछताछ होनी है। इसके लिए सोमवार उनसे पूछताछ होनी थी लेकिन अब दिल्ली पुलिस इसे स्थगित कर दिया है। मामले अगली तिथि पर सुनवाई के लिए दिल्ली पुलिस अभिनेत्री को फिर से नोटिस जारी करेगी।

मंहगे गिफ्ट को लेकर जांच
ईडी ने दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी को लेकर कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। ईडी ने पहले कहा था कि फर्नांडीज के बयान 30 अगस्त और 20 अक्टूबर, 2021 को दर्ज किए गए थे, जहां उसने चंद्रशेखर से उपहार प्राप्त करने की बात स्वीकार की थी। प्रवर्तन निदेशालय ने ये भी कहा कि एक्ट्रेस ने भारत और विदेशों में अपने परिवार के सदस्यों के मूल्यवान उपहारों का उपयोग किया था, जो कि मनीलॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत एक अपराध है।

मनीलॉन्ड्रिग से जुड़ा है मामला
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ठगी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अपने चार्जशीट में जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में नामजद किया है जिसमें सुकेश शामिल हैं। ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि जैकलीन को सुकेश के आपराधिक मामलों में संलिप्तता के बारे में पता था। इसके बावजूद उन्होंने इसे नजरअंदाज किया।

दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ
इस मामले से जुड़ी जांच में शामिल होने के लिए जैकलीन फर्नांडीज को समान जारी किया गया था। ये समन दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की ओर से भेजा गया। अधिकारी ने कहा कि जैकलीन को 12 सितंबर को मंदिर मार्ग स्थित ईओडब्ल्यू कार्यालय में सुबह करीब 11 बजे जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था।

एक्ट्रेस के अनुरोध पर पूछताछ स्थगित
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को सोमवार को होने वाली पूछताछ को स्थगित करने का अनुरोध करने के बाद एक और समन जारी करेगी। अब फिर उन्हें कब बुलाया जाएगा ये तय नहीं हो पाया है। नए समन में उन्हें पूछताछ की जगह, समय और तिथि बताई जाएगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया 'जैकलीन ने दिल्ली पुलिस को ईमेल के माध्यम से सूचित कि वो 12 सितंबर को जांच में शामिल नहीं हो पाएगी। अब हम मामले की जांच में शामिल होने के लिए जैकलीन को नया समन जारी करेंगे। नए समन की तारीख जल्द ही तय की जाएगी।'

जेल में बंद है ठग सुकेश चंद्रशेखर
कर्नाटक के बेंगलुरु के मूल निवासी सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। रोहिणी जेल में बंद रहने के दौरान चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपये का रंगदारी रैकेट चलाने का आरोप लगा है।












Click it and Unblock the Notifications