'बस अब थक चुके हैं...' रणवीर सिंह को ट्रोल करने वालों पर गुस्साईं स्वाति मालीवाल, ट्वीट कर निकाली भड़ास

एक्टर रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों पर मचता बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सेलेब्स के बाद अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रणवीर को ट्रोल करने वालों पर तीखी टिप्पणी की है।

मुंबई, 29 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक एक्टर की इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग एक्टर की इन तस्वीरों की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कई यूजर्स उन्हें न्यूड होने के लिए जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी रणवीर के इस फोटोशूट को लेकर प्रतिक्रिया दी है। स्वाति मालीवाल ने एक्टर के न्यूड फोटोशूट पर ट्वीट कर ट्रोल्स को लेकर खेद जताया है। स्वाति मालीवाल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सुर्खियों में रणवीर

सुर्खियों में रणवीर

रणवीर सिंह ने जबसे पेपर मैगजीन के लिए शूट करवाया है, तबसे एक्टर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर फैंस तक, एक्टर की इन तस्वीरों पर टिप्पणी कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में स्वाति मालिवाल का भी नाम जुड़ता दिख रहा है।

स्वाति मालीवाल ने किया ट्वीट

स्वाति मालीवाल ने किया ट्वीट

रणवीर की तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, 'समाज रोज महिलाओं की न्यूड तस्वीरों से तंग आ चुका है। किसी को आपत्ति नहीं होती। एक अभिनेता, न्यूड पोज देने का फैसला करता है और प्राइम डिबेट का विषय बन जाता है। क्या देश में कोई वास्तविक मुद्दे नहीं हैं?'

न्यूड तस्वीरों ने मचाया बवाल

न्यूड तस्वीरों ने मचाया बवाल

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीरें शेयर करने के बाद रणवीर चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक्टर ने पिछले हफ्ते ही सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद से ही बवाल सा मचा हुआ है। एक्टर ने ये न्यूड तस्वीरें पेपर मैगजीन के लिए क्लिक करवाईं।

दर्ज हुई थी शिकायत

दर्ज हुई थी शिकायत

रणवीर की फोटो पर मचा बवाव इस हद तक बढ़ गया कि एक्टर पर एफआईआर तक दर्ज हो गई। एक एनजीओ ने रणवीर पर महिलाओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। प्राथमिकी में कहा गया कि भारत की संस्कृति काफी अच्छी है लेकिन इस तरह की तस्वीरों से सबकी भावनाएं आहत होती हैं।

सपोर्ट में आए ये सितारे

सपोर्ट में आए ये सितारे

रणवीर के सपोर्ट में कई सिलेब्रिटीज भी उतरे। इन सेलेब्स में विद्या बालन, फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा और विवेक अग्निहोत्री जैसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने दिल खोलकर एक्टर रणवीर सिंह को सपोर्ट किया।

'सर्कस' में आएंगे नजर

'सर्कस' में आएंगे नजर

बताते चलें कि हाल ही में रणवीर सिंह नेटफ्लिक्स वेब सीरीज में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आए थे। इसके अलावा एक्टर रोहित शेट्टी के सर्कस में जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाले हैं। सर्कस इस साल के अंत में रिलीज होने की तैयारी में है।

एक्टर की अगली फिल्म

एक्टर की अगली फिल्म

एक्टर की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो रणवीर जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इस फिल् में उनके साथ आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+