'हम दोनों बीच का रास्ता निकाल लेते हैं...', रणवीर के साथ रिश्तों पर दीपिका ने क्यों कही ये बात
मुंबई। बॉलीवुड जगत में लोकप्रिय कपल में, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग काफी है और जब भी ये कपल सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करता है तो उनके फैंस देखते ही रह जाते हैं। हाल ही में एक चैट शो में, दीपिका ने बताया कि कैसे वह और रणवीर दोनों तय करते हैं कि वे अपने जीवन के बारे में किन चीजों को निजी रखना चाहेंगे और वे कौन से हिस्से साझा को करना चाहेंगे। इसके बारे में बात करते हुए, दीपिका ने यह भी बताया कि यह चीज उनकी और रणवीर की शादी में सबसे अच्छे लक्षणों में से एक है।

इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने अपने रिश्ते को लेकर की बात
शो फिल्म कंपेननियन इंटरव्यू में अनुपमा चोपड़ा से बात करते हुए, दीपिका ने कहा कि उनके और रणवीर के बीच सबसे अच्छी चीजों में से एक है कम्युनिकेशन। दीपिका ने खुलासा किया कि वे एक-दूसरे के साथ हर मुद्दे के बारे में संवाद करते हैं और ऐसा करने से उनकी शादीशुदा जिंदगी आसान हो जाती है। आगे दीपिका ने यह भी कहा कि वे कभी सहमत होते हैं और कभी असहमत होते हैं लेकिन वे हमेशा बीच का रास्ता ढूंढ ही लेते हैं।
Recommended Video

शादीशुदा जिंदगी को सरल बनाता है कम्युनिकेशन
83 फिल्म की अभिनेत्री दीपिका ने कहा कि हमारे पास सबसे अच्छी चीजों में से एक है कम्युनिकेशन। हम बहुत संवाद करते हैं। हम सहमत हो सकते हैं, हम असहमत हो सकते हैं। लेकिन जब आप संवाद करते हैं, तो यह शादी को बहुत आसान बना देता है। दीपिका ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने और रणवीर ने अल्मोड़ा ट्रिप की एनिवर्सरी की तस्वीरें पोस्ट कीं जिन्हें वे पोस्ट करना चाहते थे। दीपिका ने कहा, "इस छुट्टी पर, हम अपने जीवन के कुछ हिस्से को साझा करना चाहते थे।

फिल्म 83 के प्रमोशन में जुटे हुए हैं कलाकार
मुझे पता है कि यहां मेरे प्रशंसक हैं और वे मुझे संदेश भेजते रहे। हमने इसके बारे में बात की और हम जानते थे कि अगर हम कुछ भी नहीं बताते हैं तो वे निराश होंगे। तो यह आप सभी के लिए था। और सौभाग्य से हम इस बात पर सहमत हुए कि हम कौन सी तस्वीरें लगाना चाहते हैं और कितनी तस्वीरें लगाना चाहते हैं हम उस पर सहमत हुए। तो यह आसान था। बता दें कि आगामी 24 दिसंबर को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 रिलीज होगी। जिसके प्रमोशन में सभी जुटे हुए हैं।

फिल्म 1983 क्रिकेट विश्व कप पर आधारित
'83' फिल्म 1983 क्रिकेट विश्व कप पर आधारित है। फिल्म में दीपिका पादुकोण न केवल एक अहम भूमिका में हैं, बल्कि एक्ट्रेस इस प्रोजेक्ट में निर्माता भी हैं। फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा ताहिर राज भसीन, पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, जतिन सरना, अम्मी विर्क, हार्डी संधू भी नजर आएंगे हैं। फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रमोशन पूरे जोरों पर है।












Click it and Unblock the Notifications