Ranbir Kapoor के प्यार में दीपिका पादुकोण की हो गई थी ऐसी हालत, टैटू और डिप्रेशन ने किया था ऐसा हाल कि......
Ranbir Kapoor-Deepika Padukone Relationship: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस महीने के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। रणबीर कपूर काम के साथ साथ अपनी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा को अपना पूरा समय भी देते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि एक समय ऐसा था जब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक्टर रणबीर कपूर के प्यार में पागल थीं।
रणबीर कपूर के प्यार में पागल थीं दीपिका पादुकोण
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में साथ नजर आए थे। कहते हैं इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया था। इनके बीच की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। यह दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में आ गए थे।

दीपिका पादुकोण की गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण ने तो रणबीर कपूर प्यार में उनके नाम का टैटू भी अपनी गर्दन पर गुदवा लिया था। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक दूसरे से शादी तक करना चाहते थे लेकिन अचानक ही उनके ब्रेकअप की खबर आने लगी थीं। कहा जाता है कि दीपिका पादुकोण को रणबीर कपूर धोखा दे रहे थे।
दीपिका के अलावा कई लड़कियों के साथ थे रणबीर
खबर थी कि दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशन में रहने के दौरान रणबीर कपूर उन्हें चीट कर रहे थे। दीपिका पादुकोण को उनके करीबियों ने कई बार इसके बारे में बताया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दीपिका के साथ रिलेशन में रहने के बावजूद रणबीर कई दूसरी लड़कियों के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते थे।
चीटिंग के चलते हुआ था ब्रेकअप
एक इंटरव्यू में खुद दीपिका पादुकोण ने बताया था कि जब उन्हें रणबीर कपूर के चीटिंग के बारे में पता चला था तो रणबीर ने ब्रेकअप न करने के लिए उनसे मिन्नतें मांगीं थीं। ऐसे में दीपिका ने रणबीर को प्यार में एक और मौका दिया था लेकिन वह कभी नहीं सुधर पाए। दीपिका पादुकोण के अनुसार उन्होंने खुद रंगे हाथों रणबीर कपूर को उन्हें धोखा देते हुए पकड़ा था जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
रणबीर से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में थीं दीपिका
रणबीर कपूर की बेवफाई और उनसे ब्रकअप होने के बाद दीपिका पादुकोण काफी परेशान हो गई थीं। वह काफी समय तक डिप्रेशन में चली गई थीं। दीपिका पादुकोण ने उस समय अपने काम से भी ब्रेक ले लिया था। उन्हें रणबीर कपूर की बेवफाई से गहरा धक्का लगा था। उन्होंने लंबे समय बाद रणबीर के सात अपने ब्रेकअप को लेकर अपनी भड़ास भी निकाली थी।
रणबीर और कैटरीना का रिलेशन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशन में रहते हुए ही रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ से भी अपनी खास दोस्ती बना ली थी। दीपिका से ब्रेकअप होने के बाद वह कैटरीना के साथ सीरियस रिलेशनशिप में आ गए थे। दोनों लंबे समय तक लिव इन रिलेशन में भी थे लेकिन बाद में इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया था। आखिरकार रणबीर कपूर ने आनिया भट्ट से शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications