दीपिका पादुकोण को बेटा होगा या बेटी, हो गया खुलासा!, जान लें किसको देंगी जन्म
Deepika Padukone Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। गत 27 जून 2024 को दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई जो कि इस समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। लोग इस फिल्म में दीपिका की एक्टिंग को देखकर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
सितंबर 2024 में दीपिका पादुकोण बनेंगी मां
इसके अलावा दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी खबरों में छाई हुई हैं। आपको बता दें कि सितंबर 2024 में ही दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं। ऐसे में दीपिका पादुकोण और उनके पति एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही नए पैरेंट्स की खुशी को सबके साथ बांटते नजर आ रहे हैं।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं दीपिका
दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी थी। इसके बाद वह कई बार पब्लिकली अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती भी नजर आई हैं। वहीं फैंस कपल के बेबी होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस के मन में ये सवाल भी उठ रहा है कि एक्ट्रेस के घर बेटी जन्म लेगी या बेटा।
दीपिका पादुकोण को बेटी होगी या बेटा
आपको बता दें कि कोईमोई की एक रिपोर्ट में बॉलीवुड के एक फेमस एस्ट्रोलॉजर ने इस बात का अंदाजा लगाया है कि दीपिका पादुकोण बेटी को जन्म देने वाली हैं या बेटे को। रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का पहला बच्चा लड़का हो सकता है।
दीपिका-रणवीर के घर बेटा पैदा होगा
एस्ट्रोलॉजर के मुताबिक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बेटा पैदा होगा। वह बच्चा बहुत ही सुंदर और काफी लकी भी होगा। फैंस ये खबर सुनने के बाद से काफी उत्साहित हो गए हैं। लोग दीपिका और रणवीर को अभी से बधाई भी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications