पति रणवीर से खटपट के बीच पहली बार स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण, किलर स्माइल पर फिदा हुए फैंस

हाल ही में दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कैजुअल लुक में दीपिका हर बार की तरह स्टनिंग लग रही थीं। ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम में एक्ट्रेस का लुक देखने लायक था।

मुंबई, 30 सितंबर: बीते दिनों दीपिका पादुकोण के फैंस उस वक्त परेशान हो गए, जब खबर आई कि एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस को 26 सितंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते दिन दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस काफी फिट और खुश दिख रही थीं। पति रणवीर संग खटपट की खबरों के बाद से दीपिका को पहली बार पब्लिकली स्पॉट किया गया है। ऐसे में एक्ट्रेस को खुश देखकर फैंस ने भी राहत की सांस ली है।

एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट

एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट

हाल ही में दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कैजुअल लुक में दीपिका हर बार की तरह स्टनिंग लग रही थीं। ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम में एक्ट्रेस का लुक देखने लायक था। एक्ट्रेस मेसी बन में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

वायरल हुआ वीडियो

इस दौरान दीपिका ने बूट्स पहने हुए थे। पैपराजी को देखकर दीपिका ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। दीपिका की इस स्माइल पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। फैंस इसपर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।

26 सितंबर को बिगड़ी तबीयत

26 सितंबर को बिगड़ी तबीयत

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 26 सितंबर को जब एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ी, तो उनके कई टेस्ट कराए गए। दीपिका को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था। एक्ट्रेस की टीम की और से किसी तरह का ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं मिला है।

पति रणवीर सिंह हुई खटपट?

पति रणवीर सिंह हुई खटपट?

बीते दिनों अभिनेत्री और पति रणवीर को लेकर भी खटपट की खबरें खूब चर्चा में थीं। हालांकि, रणवीर के एक वीडियो के बाद सारी गलतफहमियां साफ हो गई है। वीडियो में रणवीर कह रहे हैं कि टचवुड... हम दोनों साल 2012 में मिले और फिर डेटिंग शुरू की। इस साल हम दोनों को एक साथ रहते हुए 10 साल बीत चुके हैं।

दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें, तो दीपिका के पास अभी पाइपलाइन में कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट के' में एक्ट्रेस दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+