Deepika Padukone: छोटू फैन को देखकर खुद को नहीं रोक पाईं दीपिका पादुकोण, गाल पर किया किस, Video

हाल ही में दीपिका पादुकोण की मुलाकात उनके छोटू फैन से हुई। इस दौरान एक्ट्रेस फैन को किस करती दिखीं।

Deepika showers love on child artist: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और ऐसे में उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया। इस दौरान दीपिका का एक छोटू फैन उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा था। एक्ट्रेस ने अपने इस फैन के साथ खड़े होकर पोज दिए। इसके बाद दीपिका का फैन के लिए प्यार उमड़ पड़ा और एक्ट्रेस ने उसे प्यार से किस किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसपर खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

दीपिका की फैन से हुई मुलाकात

दीपिका की फैन से हुई मुलाकात

सेलेब्स की एक झलक पाने के लिए फैंस की बेताबी साफ झलकती है। सेलेब्स को देखते ही कई फैंस खुशी से पागल हो जाते हैं। उन्हें यकीन ही नहीं होता कि उनके फेवरेट सेलेब उनके सामने हैं। हाल ही में दीपिका की मुलाकात भी उनके छोटू फैन से हुई।

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल ये छोटा लड़का पैपराजी के सामने खड़ा ही था कि तभी एक्ट्रेस आईं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि बच्चा एक्ट्रेस का इंतजार ही कर रहा था। इस दौरान एक्ट्रेस ने बच्चे के साथ फोटोज खिंचवाई। तभी उसे देखकर दीपिका ने गाल पर किस कर दिया।

'छेलो शो' का बाल कलाकार है बच्चा

'छेलो शो' का बाल कलाकार है बच्चा

दीपिका का ये छोटू फैन कोई और नहीं, बल्कि साल 2022 के लिए ऑस्कर में जगह बनाने वाली चर्चित फिल्म छेलो शो (द लास्ट शो) के बाल कलाकार हैं।

उमड़ पड़ा दीपिका का प्यार

उमड़ पड़ा दीपिका का प्यार

जहां सेलेब्स की झलक ही फैंस को खुश कर देती है, वहीं इस बच्चे को दीपिका ने गाल पर किस कर दिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। दीपिका के फैंस के लिए ये वीडियो किसी तोहफे से कम नहीं है। इसे इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

बच्चे को लकी बता रहे लोग

बच्चे को लकी बता रहे लोग

वीडियो देख यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग उस बच्चे को लकी बता रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो को देखकर काफी इमोशनल हो रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि इस लड़के की किस्मत खुल गई।

दीपिका का वर्कफ्रंट

दीपिका का वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और रोहित शेट्टी की सर्कस में दिखाई देंगी। वहीं दीपिका के पास 'पठान', 'द इंटर्न', 'प्रोजेक्ट के' और 'फाइटर' जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+