18 साल की उम्र में दीपिका पादुकोण को मिली थी ब्रेस्ट सर्जरी की सलाह, कहा-हैरानी होती है कि मैंने....

Deepika Padukone: 18 साल की उम्र में दीपिका को मिली थी ब्रेस्ट सर्जरी की सलाह, कहा-हैरानी होती है कि मैंने....

नई दिल्ली, 28 फरवरी। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म 'गहराइयां' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने इस फिल्म में काफी बोल्ड सीन्स किए हैं। इस फिल्म में दीपिका को उनकी एक्टिंग के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है, वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कई सीक्रेट्स खोले हैं। दीपिका ने बताया कि कैसे उन्हें अपनी बॉडी को लेकर लोगों ने एडवाइस मिली थी। उन्होंने अपने सबसे खराब सलाह की बात एक इंटरव्यू के दौरान की।

 18 साल की उम्र में ब्रेस्ट सर्जरी की मिली सलाह

18 साल की उम्र में ब्रेस्ट सर्जरी की मिली सलाह

दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की टॉप अदाकारा में से हैं। दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातें सामने रखी। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी लाइफ में कई लोगों से अच्छी और बुरी सलाह मिली है। उन्होंने अपनी जिंदगी में लोगों से मिली सबसे अच्छी और सबसे खराब सलाह का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि किसी ने उन्हें 18 साल की उम्र में ब्रेस्ट इम्प्लांट कराने की सलाह दी थी।

सबसे खराब सलाह

सबसे खराब सलाह

दीपिका ने बताया कि उन्हें सबसे खराब सलाह 18 साल की उम्र में किसी ने दी। उन्होंने कहा कि मुझे जो सबसे खराब सलाह मिली, वो थी ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाने की। उन्हें 18 साल की उम्र में ये सलाह मिली। दीपिका ने कहा कि मुझे अक्सर हैरानी होती है कि आखिर उस उम्र में मुझे इस सलाह को गंभीरता से न लेने की समझदारी कैसे थी। मैंने उसे इग्नोर कर काफी समझदारी दिखाई।

 शाहरूख खान से मिली सबसे अच्छी सलाह

शाहरूख खान से मिली सबसे अच्छी सलाह


दीपिका ने कहा कि उन्हें अपने लाइफ में सबसे अच्छी सलाह शाहरुख खान से मिलती है। उन्होंने कहा कि शाहरूख से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। दीपिका ने बताया कि शाहरूख ने उन्हें सलाह दी कि हमेशा उन लोगों के साथ काम करना जिन्हें आप अच्छे से जानते हो, क्योंकि फिल्म बनाते समय आप जिंदगी भी जी रहे हैं। उस पल में आप यादें बना रहें और अनुभव हासिल कर रहे हैं। आपको बता दें कि दीपिका के फिल्मी करियर की शुरुआत भी शाहरूख खान के साथ ही हुई है। ओम शांति ओम फिल्म में दीपिका ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में शाहरूख ने लीड रोल निभाया है।

मुश्किल में सनी लियोन, अनजान शख्स ने एक्ट्रेस के नाम पर लिया लोन,आपके लिए भी सबक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+