'वो दूसरी लड़की के साथ था, मुझसे भीख मांग रहा था...', क्या दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के लिए कही ये बात?
Deepika Padukone and Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली हैं। हालांकि इस समय रणबीर कपूर अपना पूरा समय अपनी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा को दे रहे हैं।
रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण का रिलेशन
आपको बता दें कि रणबीर कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक समय ऐसा था जब रणबीर कपूर अक्सर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ नजर आते थे। चारों तरफ खबर थी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

दीपिका पादुकोण की गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में साथ नजर आए थे। कहते हैं इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया था। दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में आ गए थे। दीपिका पादुकोण ने तो रणबीर कपूर के नाम का टैटू भी अपनी गर्दन पर गुदवा लिया था।
रणबीर कपूर के प्यार में पागल थीं दीपिका
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया था लेकिन अचानक ही उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण अपने को-एक्टर रणबीर कपूर के प्यार में पागल थीं लेकिन रणबीर उन्हें धोखा दे रहे थे। कहा जाता है कि दीपिका के साथ रिलेशन में रहने के दौरान भी रणबीर कपूर उन्हें चीट कर रहे थे। दीपिका पादुकोण को उनके करीबियों ने कई बार इसके बारे में बताया था।
चीटिंग के चलते हुआ था ब्रेकअप
एक इंटरव्यू में खुद दीपिका पादुकोण ने बताया था कि जब उन्हें रणबीर के चीटिंग के बारे में पता चला था तो रणबीर ने ब्रेकअप न करने के लिए उनसे मिन्नतें मांगीं थीं। दीपिका पादुकोण ने नाम न लते हुए कहा था- मैं प्यार में थी और मेरा बॉयफ्रेंड मुझे धोखा दे रहा था। मैंने उसे खुद किसी दूसरी लड़की के साथ पकड़ा था। मैंने उसे रंगे हाथ पकड़ा था। वो खुद को बचाने के लिए मुझसे रिश्ते की भीख मांग रहा था।
नहीं सुधर पाए थे रणबीर कपूर
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर को प्यार में एक और मौका दिया था लेकिन वह नहीं सुधर पाए थे। दीपिका पादुकोण के अनुसार उन्होंने खुद रंगे हाथों रणबीर कपूर को उन्हें चीट करते हुए पकड़ा था जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications