ब्रुसेल्स में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह हुए रोमांटिक, कोजी फोटो ने मचाई धूम, किया Kiss और फिर.....

Deepika Padukone-Ranveer Singh Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए बेलजियम की राजधानी ब्रुसेल्स पहुंचे हैं। दोनों यहां पर अपनी शादी की 5वीं सालगिरह मना रहे हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे हॉट और चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों इस समय अपनी शादी की 5वीं और अपनी लव स्टोरी की 10वीं सालगिरह को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी की सालगिरह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपना ये खास दिन बेलजियम की राजधानी ब्रुसेल्स में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए कपल ने इस स्पेशल जगह को चुना है। वहीं रणवीर सिंह ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। दोनों की ये कोजी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Ranveer Singh

दीपिका ने रणवीर को किया किस, वायरल हुई फोटो
वायरल हो रही फोटो में रणवीर और दीपिका एक ब्रिज के ऊपर खड़े हैं जिसके नीचे से पानी बह रहा है। फोटो में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह को किस कर रही हैं। वहीं इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कोई बड़ा कैप्शन नहीं लिखा है बल्कि नंबर से सब कुछ समझा दिया है। रणवीर सिंह ने फोटो के कैप्शन में लिखा है- 5 ऑफ इंफिनिटी।

ब्रुसेल्स में सेलिब्रेट कर रहे हैं एनिवर्सरी
रणवीर सिंह ने इस तस्वीर में पत्नी दीपिका पादुकोण को टैग भी किया है। लोगों को दीपिका-रणवीर की ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है। इस फोटो पर जमकर कमेंट्स किए जा रहे हैं। इससे पहले ब्रुसेल्स से दोनों की एक तस्वीर सामने आई थी जिसे एक फैन ने शेयर किया था। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में पहुंचे थे।

दीपिका पादुकोण की जमकर हुई थी आलोचना
इस शो में दीपिका पादुकोण ने अपनी लव लाइफ को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था जिससे वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होने लगी थीं। दीपिका ने कहा था कि भले ही वो एक समय पर रणवीर सिंह के करीब थीं, लेकिन फिर भी वह और लोगों के साथ हैंगआउट कर रही थीं। पर कहीं न कहीं उनके दिलो दिमाग पर रणवीर ही छाए हुए थे। दीपिका के इस बयान की जमकर आलोचना हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+