Deepika Padukone Pregnancy: दोबारा गर्भवती हैं दीपिका पादुकोण, कैसे शुरू हुई थी रणवीर से प्रेम कहानी?

Deepika Padukone Pregnancy: Bollywood की 'मस्तानी गर्ल' दीपिका पादुकोण दोबारा गर्भवती हैं, उन्होंने अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। आपको बता दें कि दीपिका और एक्टर रणवीर सिंह पहले से ही बेटी दुआ के मम्मी-पापा हैं, जिसका जन्म सितंबर 2024 में हुआ था। दीपिका पादुकोण -रणवीर सिंह ने बताया कि उनका परिवार बढ़ रहा है।

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट के ज़रिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, जिसमें उनकी बेटी दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़़े नजर आ रही है।

Deepika Padukone Pregnancy

आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर 2018 इटली के लेक कोमो में एक शानदार समारोह में शादी की थी, उनकी शादी कोंकणी और सिंधी दोनों रस्मों से हुई थी। इस जोड़े की प्रेम कहानी 2013 में उनकी फ़िल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट पर शुरू हुई थी। 5 साल तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 2015 में गुपचुप तरीके से सगाई की थी और फिर साल 2018 में अपनी शादी की घोषणा की थी।

सितंबर 2024 में हुआ था Deepika Padukone की बेटी दुआ का जन्म

दीपिका ने सितंबर 2024 में अपनी पहली संतान दुआ को जन्म दिया था। जैसे ही दीपिका-रणवीर ने ये खुशखबरी दी, फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, वो लोग जमकर कपल्स को बधाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को Copenhagen, Denmark में हुआ था। उनके पिता प्रकाश पादुकोण विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जबकि उनकी मां उज्जला पादुकोण एक ट्रैवल एजेंट रह चुकी हैं।

Deepika Padukone Pregnancy

Deepika Padukone ने ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया

दीपिका ने अपनी पढ़ाई बेंगलुरू में की। शुरुआत में उन्होंने बैडमिंटन खेला लेकिन बाद में मॉडलिंग की ओर रुख किया दीपिका ने 2007 में 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान नजर आए थे। यह फिल्म सुपरहिट रही और दीपिका को 'फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू' अवॉर्ड मिला। इसके बाद दीपिका एक के बाद एक हिट फिल्में देकर बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री बन गई, उनकी सफलता में निम्नलिखित फिल्मों का बहुत बड़ा योगदान है...

  • चेन्नई एक्सप्रेस
  • ये जवानी है दीवानी
  • पद्मावत
  • पीकू
  • बाजीराव मस्तानी
Deepika Padukone Pregnancy

5 साल की डेटिंग के बाद दीपिका-रणवीर ने की थी इटली में शादी

तो वहीं हिंदी फिल्मों के 'धुरंधर' रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान और बहुमुखी अभिनेताओं में गिने जाते हैं। रणवीर सिंह ने 2010 में 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया और उन्हें 'फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू 'अवॉर्ड मिला। निम्नलिखित फिल्मों के जरिए वो रातों-रात स्टार बन गए।

  • गोलियों की रासलीला राम-लीला
  • बाजीराव मस्तानी
  • पद्मावत
  • गली बॉय
  • 83

यह पढ़ें: Arshad Warsi Net Worth: कभी पाई-पाई को मोहताज, आज कैसे 'सर्किट' ने खड़ा किया अरबों का साम्राज्य?
यह पढ़ें: Arshad Warsi Net Worth: कभी पाई-पाई को मोहताज, आज कैसे 'सर्किट' ने खड़ा किया अरबों का साम्राज्य?
यह पढ़ें: Ramayan के 'भरत' Sanjay Jog की दर्दनाक मौत से सहम गए थे लोग, खेती कर ऐसे बदली किस्मत, फिर लुट गया सब
यह पढ़ें: Ramayan के 'भरत' Sanjay Jog की दर्दनाक मौत से सहम गए थे लोग, खेती कर ऐसे बदली किस्मत, फिर लुट गया सब
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+