Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला?
Dhurandhar 2 Deepika Padukone Troll: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। सिर्फ 3 दिनों में 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी इस फिल्म की हर तरफ चर्चा हो रही है। हालांकि इसी बीच रणवीर सिंह की रियल लाइफ वाइफ यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं।
फिल्म की सक्सेस के बीच दीपिका पादुकोण क्यों बनीं निशाना?
फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता को लेकर जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स रणवीर सिंह की तारीफ कर रहे हैं, वहीं स्क्रीनिंग इवेंट में दीपिका पादुकोण की गैरमौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। बस यहीं से सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि आखिर दीपिका पादुकोण इस खास मौके पर नजर क्यों नहीं आईं?

सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल
लोगों का कहना है कि दीपिका पादुकोण ने अभी तक फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज के बाद रणवीर सिंह के लिए कोई खास पोस्ट शेयर नहीं किया है। इतना ही नहीं हाल ही में उन्हें म्यूजिशियन ऋषभ शर्मा के कॉन्सर्ट में स्पॉट किया गया था, जिसके बाद यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि उनके पास कॉन्सर्ट के लिए समय है लेकिन पति की फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं।
दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में उतरे फैंस
हालांकि इस ट्रोलिंग के बीच दीपिका पादुकोण के फैंस उनके बचाव में भी उतर आए हैं। फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस पहले ही फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज और एडवांस बुकिंग से जुड़े पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर चुकी हैं। कई फैंस ने ये भी कहा कि हर चीज को सोशल मीडिया पर दिखाना जरूरी नहीं होता और किसी रिश्ते को सिर्फ पोस्ट के आधार पर जज करना गलत है।
क्यों चुप हैं दीपिका पादकोण?
इस पूरे विवाद पर दीपिका पादुकोण ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनकी चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या दीपिका पादुकोण इस ट्रोलिंग पर कोई जवाब देती हैं या फिर इस मुद्दे को नजरअंदाज कर देती हैं।
'धुरंधर 2' की रिकॉर्डतोड़ कमाई
-वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है और ये कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है।
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले शनिवार (21 मार्च 2026) को 113 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है।
-जहां एक ओर धुरंधर 2 सफलता के नए झंडे गाड़ रही है, वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस इस फिल्म की चर्चा को और बढ़ा रही है।












Click it and Unblock the Notifications