शाहरुख-सलमान को पछाड़ बॉक्स ऑफिस के 'धुरंधर' बने रणवीर सिंह, टॉप 5 में शामिल हैं ये फिल्में

रणवीर सिंह की हालिया रिलीज धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले ही दिन इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है। इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की है, जिसकी वजह से रणवीर सिंह ने सलमान खान और शाहरुख खान जैसे स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। 'धुरंधर' के बाद 'धुरंधर 2' भी उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है। इसी के साथ उनकी उन फिल्मों पर नजर डालना दिलचस्प है, जिन्होंने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई की।

Dhurandhar 2

नंबर 1: 'धुरंधर 2'
इस लिस्ट में सबसे ऊपर धुरंधर 2 का नाम आता है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन कर रणवीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। इसकी कमाई ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए और इसे नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

नंबर 2: धुरंधर
दूसरे स्थान पर धुरंधर है, जिसका डायरेक्शन आदित्य धर ने किया था। इस फिल्म ने पहले दिन करीब 28.60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। इसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अन्य कलाकार नजर आए थे।

नंबर 3: पद्मावत
तीसरे स्थान पर संजय लीला भंसाली की भव्य फिल्म पद्मावत है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म ने पहले दिन लगभग 24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

नंबर 4: सिंबा
चौथे नंबर पर सिंबा है, जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान और सोनू सूद नजर आए थे। फिल्म ने पहले दिन करीब 20.72 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये फिल्म रोहित शेट्टी की कॉप युनिवर्स का हिस्सा थी।

नंबर 5: गली बॉय
पांचवें स्थान पर गली बॉय है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। इस फिल्म में रणवीर के अभिनय को काफी सराहा गया और यह उनके करियर की अहम फिल्मों में से एक मानी जाती है। इसमें उन्होंने एक रैपर का किरदार निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+