रणवीर सिंह से पहले इन 6 मर्दों के प्यार में डूब चुकी थीं दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर ने कर दी थी ऐसी हालत

Deepika Padukone Affairs: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। कपल ने 14 नवंबर 2018 को शादी की थी। ऐसे में दोनों की शादी को 6 साल हो चुके हैं।

सितंबर 2024 में दीपिका पादुकोण बनी हैं मां
वहीं सितंबर 2024 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक प्यारी सी बेटी दुआ के पैरेंट्स भी बने हैं। फिलहान दोनों अपनी बेटी की परवरिश में बिजी चल रहे हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि खूबसूरती को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

Deepika Padukone Affairs

दीपिका पादुकोण की पर्सनल लाइफ
दीपिका पादुकोण की पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं होती रहती हैं। कुछ दिनों पहले भी दीपिका पादुकोण और उनके पति बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं लेकिन बाद में दोनों से इसे झूठ बताया था।

6 मर्दों के साथ जुड़ चुका है दीपिका पादुकोण का नाम
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और तब से ही उनकी नाम कई लड़कों के साथ जुड़ता रहा है। कहते हैं कि निहार पांड्या एक्ट्रेस के पहले बॉयफ्रेंड थे जिनसे दीपिका की मुलाकात मॉडलिंग के दिनों में ही हुई थी। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से शादी करने से पहले दीपिका पादुकोण का नाम किन किन मर्दों के साथ जुड़ चुका है।

निहार पांड्या
निहार पांड्या और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात साल 2005 में मुंबई के एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी। दोनों ही उस समय मॉडलिंग करते थे। पहले दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और फिर वह प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों 3 साल तक रिलेशनशिप में थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण और निहार पांड्या लिव इन में भी रहते थे। बॉलीवुड में फेम हासिल होने के बाद दीपिका ने निहार पांड्या से ब्रेकअप कर लिया था।

उपेन पटेल
दीपिका पादुकोण और उपेन पटेल एक दूसरे को मॉडलिंग के दिनों से जानते थे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करने का फैसला किया था। दीपिका पादुकोण और उपेन पटेल ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर किसी से बात नहीं की थी और न ही इसे कुछ खास सीरियस समझा था। ऐसे में जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

मुजम्मिल इब्राहिम
मॉडलिंग करते हुए ही दीपिका पादुकोण की मुलाकात मुजम्मिल इब्राहिम के साथ हुई थी। दोनों ने कुछ समय के लिए एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि मुजम्मिल इब्राहिम के साथ दीपिका पादुकोण का रिलेशनशिप काफी लंबा नहीं चला था। कहते हैं कि दीपिका पादुकोण चाहती थीं कि मुजम्मिल इब्राहिम एक्टर बनकर पॉपुलैरिटी हासल करें लेकिन उनका करियर नहीं चल पा रहा था। ऐसे में दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया था।

युवराज सिंह
युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात टी20 वर्ल्ड कप के बाद हुई थी। उन्होंने तुरंत दोस्ती कर ली और काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर डेट पर जाते थे। एक बार दीपिका पादुकोण ने युवराज सिंह के लिए एक बड़ी पार्टी भी होस्ट की थी। वह अक्सर युवराज सिंह का मैच देखने भी जाती थीं। कहते हैं कि दीपिका पादुकोण ने युवराज सिंह के पजेसिव नेचर के कारण उनसे ब्रेकअप करने का फैसला किया था।

सिद्धार्थ माल्या
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और बिजनेस टायकून विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्‍या एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों के अफेयर के खूब चर्चे होते थे। लेकिन ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ माल्या का बर्ताब खराब होता जा रहा था। दीपिका को सिद्धार्थ की कई हरकतों से परेशानी होने लगी थी। ऐसे में खुद दीपिका पादुकोण ने ही सिद्धार्थ को छोड़ने का फैसला कर लिया था।

रणबीर कपूर
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का अफेयर के खूब चर्चे हुए थे। कहते हैं कि दीपिका पादुकोण एक्टर रणबीर कपूर के प्यार में पागल थीं। दीपिका ने तो प्यार में अपने शरीर पर रणबीर कपूर के नाम का टैटू तक बनवा लिया था। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नई चल पाया और दिल फेक आशिक रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ के चलते दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण डिप्रेशन में चली गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+