सालों बाद फिर साथ दिखे रणबीर-दीपिका, एक्स ब्वॉयफ्रेंड के कंधो पर हाथ रखकर मुस्कुराती दिखी एक्ट्रेस
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' को पूरे 10 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर फिल्म की टीम ने रियूनियन पार्टी रखी।

Yeh Jawaani Hai Deewani Reunion: बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' को पूरे 10 साल हो गए हैं। इस खास मौके को फिल्म की पूरी कास्ट ने सेलिब्रेट किया। अब इस रियूनियन की कुछ खास तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
'ये जवानी है दीवानी' की रखी रियुनियन पार्टी
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस रियूनियन पार्टी की कुछ खास तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में सभी एक दूसरे के साथ खुश और एंजॉय कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन पर लिखा, 'यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती है, एक बार खुला तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे-नैना तलवार।' बता दें कि, ये कैप्शन फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का डायलॉग है।
रणबीर संग मुस्कुराती दिखी एक्ट्रेस
ये तस्वीरें जैसे ही दीपिका पादुकोण ने शेयर की तो आते ही झट से वायरल हो गईं। इस पोस्ट में दीपिका ने तीन तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में दीपिका रणबीर कपूर के कंधे पर हाथ रखते हुए नजर आईं। इसी के साथ अदित्य रॉय कपूर और कल्की भी फोटो में मुस्कुराते हुए दिखाई दिए।
इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें
दोनों ही तस्वीरों में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर काफी क्लोज हैं। जाहिर है इस तरह से फैंस दोनों को हमेशा से साथ देखना चाहते थे। इन तस्वीरों में रणबीर और दीपिका की बॉन्डिंग देख फैंस उन पर फिदा हो गए। वहीं इन चारों को एक बार साथ देखकर फैंस फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
फैंस ने कर डाली ये डिमांड
फिल्म ये जवानी है दीवानी की स्टारकास्ट के पोस्ट पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ फैंस पूरी टीम को फिल्म के 10 साल पूरे होने की बधाई दे रहे हैं। वहीं फैंस फिल्म ये जवानी है दीवानी 2 को लाने की डिमांड कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'क्या फिल्म का दूसरा पार्ट बन सकता है प्लीज?' बता दें, फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' को करण जोहर ने प्रोड्यू किया था। वहीं फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications