शर्म की बात है! दीपिका पादुकोण को देख आग बबूला क्यों हुए लोग? प्रेग्नेंसी में एक्ट्रेस ने की ऐसी हरकत

Deepika Padukone gets troll pregnancy: दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को पूरे 5 महीने हो चुके हैं और अभिनेत्री का बेबी बंंप भी नजर आ चुका है। हाल ही में दीपिका को एक रेस्तरां में स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनका एक क्लिप भी सामने आया।

मगर दीपिका का ये वीडियो जैसे ही लोगों के सामने आया, उन्होंने एक्ट्रेस को जबरदस्त तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोग दीपिका को लेकर काफी कुछ कहने लगे। एक्ट्रेस के वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन देते हुए उन्हें ट्रोल करने लगे। ऐसा क्यों हुआ, चलिये आपको बताते हैं...

deepika Padukone

दरअसल, दीपिका के हैंडसम हंक रणवीर सिंह इन दिनों अनंत और राधिका के प्री वेडिंग के लिए देश से बाहर गए हुए हैं। ऐसे में एक्ट्रेस का ख्याल रणवीर की बजाय उनकी फैमिली रख रही है। इस बीच दीपिका पादुकोण का जो वीडियो सामने आया है उसमें एक छोटी लड़की उनका बैग लिये आगे-आगे चल रही है। ऐसे में नाबालिग बच्ची से अपना काम कराने को लेकर लोगों का दीपिका पर गुस्सा फूट पड़ा।

एक यूजर ने ये क्लिप देखने के बाद कहा कि क्या दीपिका अपनी हेल्प के लिए कोई बड़ी महिला को नहीं रख सकती, उन्होंने नाबालिग लड़की को काम पर क्यों रखा हुआ है। एक ने कहा कि इतनी छोटी लड़की को हाउसमेड रखा हुआ है। शर्म की बात है। एक और यूजर ने कहा कि दीपिका को इस तरह छोटी बच्ची को काम पर नहीं लगाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+