न्यूड फोटो पर चल रहे विवाद के बीच दीपिका पादुकोण ने की रणवीर के नए लुक की जमकर तारीफ
मुंबई, 29 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी न्यूड फोटो को लेकर इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। न्यूड फोटोशूट के बाद ट्रोलिंग का शिकार हुए रणवीर सिंह की एक्ट्रेस पत्नी दीपिका पादुकोण ने लोगों का उस न्यूड फोटो से ध्यान हटवाने के लिए रणवीर सिंह की एक नए डेसिंग लुकी फोटो शेयर कर जमकर तारीफ की है!

रणवीर सिंह नए व्हाइट लुक में आए नजर
रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट पर चल रहे विवाद के बीच, पत्नी दीपिका पादुकोण ने एक प्रोग्राम की लेटेस्ट फोटो शेयर कर रिएक्शन दिया है। जिसमें रणवीर सिंह सफेद टी, सफेद पैंट, एक सफेद ब्लेज़र के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने बालों को बड़े करीने से पोनीटेल में बांधा हुआ है, जो एक डेसिंग लुक देते हुए नजर आ रहे हैं।

दीपिका ने रणवीर की फोटो शेयर कर लिखा "हैलो हैंडसम!
बता दें दीपिका ने अभी तक अपने पति रणवीर सिंह की न्यूड फोटोशूट पर कोई टिप्पणी नहीं की है। दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर व्हाइट लुक की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हैलो हैंडसम!"

मेरे पास एक थिएटर बैंगग्राउंड है
ये फोटो शुक्रवार को हुए एक इवेंट की है जहां रणवीर ने उनकी न्यूड फोटो के बारे में कोई बात नहीं की। हालांकि उनसे दीपिका के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन कम्पटीशन के बारे में पूछा गया था। उन्होंने जवाब दिया, "स्क्रीन पर, निश्चित रूप से नहीं। मैं बिल्कुल भी कम्पटीटिव एक्टर नहीं हूं। मेरे पास एक थिएटर बैंगग्राउंड है और वे आपको आपकी ट्रेनिंग में बहुत प्राइमरी स्टेज में पढ़ाते हैं ...

कुछ एक्टर ने "लाइमलाइट को हथियाने" की कोशिश की
रणवीर ने कहा मैंने केवल अपने प्रशिक्षण में ही नहीं बल्कि फिल्मों में अभिनय करते हुए 12 वर्षों से जो सीखा है, वह यह है कि आप केवल अपने को-एक्टर जितने अच्छे हैं... टैंगो में दो लगते हैं।" उन्होंने कहा कि ऐसे कुछ उदाहरण हैं जहां कुछ एक्टर ने "लाइमलाइट को हथियाने" की कोशिश की है।

रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज FIR में लगाया गया है ये आरोप
रणवीर को मुंबई में एक एनजीओ की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की! जिसमें आरोप लगाया गया है कि रणवीर सिंह ने इस न्यूड फोटोज से "सामान्य रूप से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है और अपनी तस्वीरों के माध्यम से उनके शील का अपमान किया है"।












Click it and Unblock the Notifications