दीपिका पादुकोण का 'वो' मुस्लिम बॉयफ्रेंड जिससे शादी करना चाहती थीं एक्ट्रेस, फिर ऐसे दिया धोखा

Deepika Padukone-Muzammil Ibrahim: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने मदरहुड पीरियड को जमकर इन्जॉय कर रही हैं। सितंबर 2024 में ही दीपिका पादुकोण ने एक प्यारी सी बेटी दुआ को जन्म दिया है। इस समय वह अपनी बेटी की परवरिश में बिजी हैं।

दीपिका पादुकोण की पर्सनल लाइफ
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि खूबसूरती को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। दीपिका पादुकोण की पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं होती रहती हैं।

Muzammil Ibrahim

कई लड़कों के साथ जुड़ा दीपिका पादुकोण का नाम
कुछ दिनों पहले भी दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं लेकिन बाद में दोनों से इसे झूठ बताया था। दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और तब से ही उनका नाम कई लड़कों के साथ जुड़ता रहा है।

मुजम्मिल इब्राहिम के साथ था रिलेशन
दीपिका पादुकोण कई बार तो सीरियस रिलेशनशिप में भी थीं जहां पर वह शादी तक करना चाहती थीं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। आपको बता दें कि मॉडलिंग करते हुए ही दीपिका पादुकोण की मुलाकात एक मुस्लिम मॉडल मुजम्मिल इब्राहिम के साथ हुई थी। दोनों ने कुछ समय के लिए एक दूसरे को डेट किया था।

सक्सेसफुल अभिनेता नहीं बन पाए मुजम्मिल
मुजम्मिल इब्राहिम कई बलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं लेकिन वह एक सक्सेसफुल अभिनेता नहीं बन पाए। मुजम्मिल को फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में भी देखा गया था। मुजम्मिल इब्राहिम के साथ दीपिका पादुकोण का रिलेशनशिप काफी लंबा नहीं चला था।

दीपिका पादुकोण ने मुजम्मिल को दिया था धोखा
कहते हैं कि दीपिका पादुकोण चाहती थीं कि मुजम्मिल इब्राहिम एक्टर बनकर पॉपुलैरिटी हासल करें लेकिन उनका करियर नहीं चल पा रहा था। ऐसे में दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया था। कई रिपोर्ट्स में तो दावा किया गया था कि दीपिका पादुकोण ने मुजम्मिल को धोखा दिया था। दीपिका ने बॉलीवुड में अपनी सक्सेस को देखते हुए एक्टर से दूरी बना ली थी और बाद में ब्रेकअप कर लिया था।

दीपिका पादुकोण और मुजम्मिल में नहीं होती है बात
दीपिका पादुकोण या फिर उनके एक्स बॉयफ्रेंड मुजम्मिल इब्राहिम ब्रेकअप के बाद कभी भी एक दूसरे के बारे में बात करते नजर नहीं आते हैं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कैमरे के सामने कोई बात नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+