सरोगेसी से मां बनेंगी Deepika Padukone? नहीं दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप, वीडियो देख फैंस उठा रहे सवाल
Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने इस साल फरवरी में ऐलान किया था कि जल्द ही उनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। इस साल सितंबर में उनकी डिलीवरी होगी।
दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी के दिनों में भी आए दिन स्पॉट होती रहती हैं। फैंस उनकी हर वीडियो में बेबी बंप देखने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हर बार वह अपने ढीले कपड़ों पहने नजर आती है। जिसके बाद फैंस ये सवाल करने लगे हैं कि एक्ट्रेस बेबी बंप नहीं दिख रहा है इसका मतलब वह प्रेग्नेंट नहीं हैं।

दरअसल, बीते दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेबीमून के लिए वेकेशन पर गए थे। जहां से वह बुधवार की शाम को वापस लौटे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अपनी गाड़ी से निकली ओवरसाइज्ड टी-शर्ट में दिखीं। दीपिका ने ब्लैक शेड्स से लुक को पूरा किया। वहीं दीपिका ने पैपराजी के कैमरे में हाथ रखा और खुद को कैमरे से दूर करने की कोशिश की।
जहां एक तरफ फैंस रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को देखकर खुश हो गए तो वहीं कुछ फैंस एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर सवाल उठाने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, मुझे नहीं लगता ये प्रेग्नेंट है। एक ने लिखा, 'मैं इनका बेबी बंप ढूंढने की कोशिश कर रही हूं।' एक ने लिखा, 'ये पक्का सरोगेसी की मदद से बच्चा करेंगे क्योंकि दीपिका अपना फिगर खराब नहीं करना चाहेंगी।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'ये पक्का प्रेग्नेंट नहीं हैं। ये सरोगेसी के जरिए होगा।'
बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ शादी की सारी तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी थीं। जिसके बाद दोनों के तलाक की खबरें सामने आने लगी थी। फैंस कयास लगा रहे थए कि दोनों अलग होने वाले हैं। हालांकि जानकारी के मुताबिक, एक्टर ने फोटो डिलीट नहीं की बल्कि इंस्टाग्राम से आर्काईव कर दी है। फिलहाल दोनों के बीच सब ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications