Deepika Padukone In Oscar 2023: दीपिका पादुकोण की हुई ऑस्कर में एंट्री, संभालेंगी ये बड़ी जिम्मेदारी

Deepika Padukone Oscar 2023: दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें ऑस्कर 2023 सेरेमनी के प्रेजेन्टर्स के के नाम दिए गए हैं। इस लिस्ट में भारत से दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है।

deepika padukone

Deepika Padukone Oscar 2023: इस बार ऑस्कर 2023 भारत के लिए कई सारे खुशियों के पल लेकर आया है। ऐसे में देशवासियों को कई मौकों पर गर्व करने को मिलेगा। आपको बता दें कि फिल्म 'छेल्लो शो' और साउथ की ब्लकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' का 'नाटू नाटू' सॉन्ग ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ है। इसके अलावा अब खबर आ रही हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भी ऑस्कर 2023 में एंट्री हो गई है। दरअसल दीपिका पादुकोण आगामी 13 मार्च 2023 को अमेरिका में आयोजित होने वाले ऑस्कर्स अवॉर्ड सेरेमनी की प्रेजेंटर बनेंगी। खुद दीपिका पादुकोण ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।

ऑस्कर में शामिल होंगी दीपिका पादुकोण

ऑस्कर में शामिल होंगी दीपिका पादुकोण

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें ऑस्कर 2023 सेरेमनी के प्रेजेन्टर्स के के नाम दिए गए हैं। इस लिस्ट में भारत से दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। इस खबर के फैलने के बाद से दीपिका पादुकोण के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोगों के लिए ये किसी जश्न के माहौल से कम नहीं है।

फिल्म 'पठान' में नजर आई थीं दीपिका पादुकोण

फिल्म 'पठान' में नजर आई थीं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण हाल ही में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और कई नए रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। लोगों को फिल्म 'पठान' में दीपिका की एक्टिंग काफी पसंद आई है। वहीं दीपिका पादुकोण का गाना 'बेशर्म रंग' भी हर तरहफ धूम मचाता नजर आ रहा है। पार्टीज से लेकर सोशल मीडिया रील्स तक में इस गाने का जादू चलता दिखाई दे रहा है।

दीपिका को ऐसे दी जा रही है बधाई

दीपिका पादुकोण के ऑस्कर की प्रेजेंटर बनने की खबर ने बॉलीवुड स्टार्स के बीच भी एक अलग एक्साइटमेंट जगा दी है। दीपिका पादुकोण के सोशल मीडिया पोस्ट पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। नेहा धूपिया से लेकर पति रणवीर सिंह तक ने उनके पोस्ट पर खूब प्यार बरसाया और जमकर बधाई दी है।

दीपिका के अलावा ये लोग भी हैं प्रेजेंटर

दीपिका के अलावा ये लोग भी हैं प्रेजेंटर

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में ये भी बताया कि उनके अलावा ऑस्कर 2023 में इस बार और कौन कौन से सेलेब्स प्रेजेंटर होंगे। दीपिका ने बताया कि इस बार ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनिफर कोनली, सैम्युल एल जैक्सन, मेलिसा मेक्कार्थी, जो सलदाना, जोनाथन मेजर्स, क्वेस्टलव और डोनी येन ऑस्कर में प्रेजेंटर हैं। इनके अलावा रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज, एरियाना डीबोस, जेनेल मोनाए और सैम्युल एल जैक्सन भी ऑस्कर प्रेजेंटर होंगे।

विदेशों में दीपिका पादुकोण का बज रहा है डंका

विदेशों में दीपिका पादुकोण का बज रहा है डंका

आपको बता दें कि अब दीपिका पादुकोण का जलवा देश के साथ साथ विदेशों में भी नजर आने लगा है। कांस और अन्य फिल्म फेस्टिवल्स में धमाका मचाने के बाद अब दीपिका पादुकोण ऑस्कर में शामिल होने की तैयारी कर रही हैं। जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस बार ऑस्कर सेरेमनी की प्रेजेंटर हैं। वहीं 'नाटू नाटू' के सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ऑस्कर सेरेमनी के स्टेज पर लाइव परफॉर्म करेंगे। फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने को ऑस्कर्स की 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है। वहीं फिल्म 'छेल्लो शो' के अलावा भारत से दो डॉक्युमेंट्री-'ऑल डैट ब्रीथ्स' और 'द एलिफेंट विस्पर्स' भी नॉमिनेटेड हैं।

Recommended Video

    Pathaan के 'बेशर्म रंग' गाने पर पहली बार आया Deepika Padukone का रिएक्शन | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+