Deepika Padukone : L&T के चेयरमैन पर भड़कीं दीपिका पादुकोण, कहा- इतना सीनियर होने के बाद भी ये सब
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दीपिका पादुकोण ने फेमस कंपनी एल एंड टी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन के एक बयान पर अपना गुस्सा निकाला है। एक्ट्रेस ने चेयरमैन पर निशाना साधते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया है।
एसएन सुब्रह्मण्यन का विवादित बयान
आपको बता दें कि हाल ही में एल एंड टी कंपनी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने कहा था कि कर्मचारियों को रविवार के दिन भी काम करना चाहिए। सुब्रह्मण्यन का कहना था कि कर्मचारियों को हफ्ते में 90 घंटे काम करना चाहिए। इसी बयान को सुनकर पर दीपिका पादुकोण भड़क उठी हैं।

दीपिका पादुकोण ने एसएन सुब्रह्मण्यन पर निकाला गुस्सा
ऐसे में दीपिका पादुकोण ने एसएन सुब्रह्मण्यन पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पत्रकार फैज डिसूजा का पोस्ट रीशेयर करते हुए लिखा है - ऐसे ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के मुंह से इस तरह का बयान चौंकाने वाला है। मेंटल हेल्थ भी मायने रखता है।
'कर्मचारियों को हफ्ते में 90 घंटे काम करना चाहिए'
आपको बता दें कि एल एंड टी कंपनी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने कर्मचारियों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा था कि उन्हें अफसोस है कि वो रविवार को अपने कर्मचारियों से काम नहीं ले पा रहे हैं। दरअसल चेयरमैन से पूछा गया था कि वो कर्मचारियों से शनिवार को भी काम क्यों करवाते हैं, जबकि उनकी कंपनी अरबों की है। इस पर चेयरमैन ने कहा था कि कर्मचारियों को 90 घंटे काम करना चाहिए।
'कब तक पत्नी का चेहरा देखते रहेंगे?'
इसी बातचीत के दौरान एसएन सुब्रह्मण्यन ने आगे कहा था- अगर मैं रविवार को भी काम करवा पाता तो मुझे खुशी होती क्योंकि मैं खुद रविवार को काम करता हूं। लोगों को रविवार को ऑफिस जाना चाहिए। घर पर रहकर क्या करेंगे? कब तक पत्नी का चेहरा देखते रहेंगे?
एसएन सुब्रह्मण्यन की हो रही आलोचना
जानकारी के अनुसार एसएन सुब्रह्मण्यन के इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आपको बता दें कि एल एंड टी चेयरमैन ने ये भी कहा था कि चीन ऐसे ही तरीकों को अपनाकर अमेरिका से आगे निकला है। चीनी लोग हफ्ते में 90 घंटे काम करते हैं, जबकि अमेरिकी हफ्ते में केवल 50 घंटे ही काम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications