रणवीर सिंह को इस प्यारे 'निकनेम' से बुलाती हैं दीपिका पादुकोण, पोस्ट पर कमेंट कर किया खुलासा
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें दीपिका पादुकोण का एक कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मुंबई, 19 जून: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी में से एक है। दोनों हमेशा से ही अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते। फिर वो चाहे शादी के बाद हो शादी से पहले। दोनों ने एक दूसरे पर हमेशा प्यार लुटाया है। फिलहाल दोनों की मैरिड लाइफ काफी खूबसूरत है। इस बीच दोनों एक पोस्ट को लेकर फिर चर्चा में आ गए हैं। हालांकि ये पोस्ट रणवीर सिंह का है लेकिन दीपिका पादुकोण अपने एक कमेंट से चर्चा में आ गई हैं।

रणवीर सिंह ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, रणवीर सिंह ने फिल्म '83' के लिए हाल ही में एक अवॉर्ड जीता था। अब इस खुशी को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर फैंस के साथ साझा की। तस्वीरों में उन्हें फिल्मकार कबीर खान उन्हें अवॉर्ड दे रहे हैं और इस दौरान रणवीर सिंह ब्लैक सूट में पहने हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं। खैर जहां एक तरफ उनकी इस सफलता पर फैंस ने उन्हें बधाई दी वहीं दीपिका पादुकोण के एक कमेंट ने सभी का ध्यान खींच लिया।
दीपिका पादुकोण ने किया ये कमेंट
रणवीर सिंह की इन तस्वीरों पर उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने कमेंट कर लिखा, ''हमारी अलमारियां भर गई हैं कुकी! मगर किसे परवाह है. लाते रहो।'' इस कमेंट में दीपिका पादुकोण का कुकी शब्द रणवीर सिंह के लिए था। अब उनके इस कमेंट से ये चर्चा होनी शुरू हो गई कि, वह रणवीर सिंह को इस निक नेम से बुलाती हैं। फिलहाल रणवीर सिंह का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दीपिका-रणवीर की अपकमिंग फिल्म
वहीं अब दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण के पास कईं फिल्में हैं। फिलहाल वह साउथ स्टार प्रभास के साथ फिल्म 'एक्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में भी नजर आ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications