दीपिका पादुकोण का पहली बार दिखा बेबी बंप, कमर पर हाथ रखकर इस हालत में दिया वोट, फैंस को सताई रणवीर की चिंता

Deepika Padukone Baby Bump: 20 फरवरी यानी आज लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण की वोटिंग चल रही है। देश के 8 राज्यों में सुबह से ही मतदान करने के लिए लोग लाइन में खड़े हैं। वहीं बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे भी इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

महाराष्ट्र में भी आज वोट डाले गए ऐसे में तमाम बड़े सितारों ने पोलिंग बूथ जाकर वोट डाले। इस बीच अब बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी वोट डालने पहुंचे। इस दौरान पहली बार दीपिका पादुकोण का बेबी बंप देखने को मिला। सरोगेसी की चर्चा के बीच दीपिका ढीली शर्ट पहने नजर आईं।

Deepika Padukone

बता दें कि, दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभी तक सोशल मीडिया चर्चा थी कि दीपिका प्रेग्नेंट नहीं हैं बल्कि वह सरोगेसी का सहारा लेंगी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद ही इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। वायरल हो रही वीडियो में दीपिका पादुकोण का बेबी बंप पहली बार नजर आया। इस दौरान उनके पति रणवीर सिंह एक्ट्रेस को संभालते हुए नजर आए।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे ही पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए उतरे तो पैपराजी ने कपल को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान रणवीर अपनी पत्नी दीपिका को काफी प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए। जैसे ही एक्ट्रेस अपनी कार से बाहर निकलीं तो एक्टर ने उन्हें हाथ दिया लेकिन एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने इग्नोर कर दिया। इसके बाद वह अपनी कमर पर हाथ रखकर वोट डालने पोलिंग बूथ तक वोट डालने गई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस को रणवीर की चिंता सताने लगी।

अब सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, फाइनली दीपिका का बेबी बंप दिख गया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं बेबी बंप देख सकती हूं। ओह माई गॉड।' वहीं कुछ का ये भी कहना है कि रणवीर और दीपिका के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। बता दें कि, दीपिका ने इस साल फरवरी में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वहीं अब चार महीने बाद यानी सितंबर में वह अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। शादी के 6 साल बाद रणवीर और दीपिका माता-पिता बनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+