शाहरुख खान को 'किंग' के लिए मिल गई उनकी लकी चार्म, जिस फिल्म में किया साइन वही हुई हिट

Deepika Padukone In King: शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म किंग पर काम कर रहे हैं। इसमें उनके साथ सुहाना खान भी हैं। इस फिल्म के लिए मेकर्स कई दिनों से दीपिका पादुकोण को एप्रोच कर रहे थे। अब उनका नाम भी इस फिल्म के लिए फाइनल हो गया है। हालांकि उनके नाम के फाइनल होने की कहानी बस इतनी नहीं है।

किंग के लिए दीपिका पादुकोण हां नहीं कर रही थीं। इसलिए मेकर्स कटरीना कैफ, करीना कपूर खान, सोनम बाजवा और प्रीति जिंटा को लेने के विचार में थे। लेकिन आखिर नाम दीपिका पादुकोण का ही फाइनल हुआ। हालांकि शाहरुख खान और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के सामने एक शर्त रखी थी। पढ़िए रिपोर्ट।

Deepika Padukone In King

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो शाहरुख खान दीपिका पादुकोण से उनकी डेट्स को लेकर एक बार और बात करने की सोची। ताकि बात बन सकती है। तब दीपिका की तरफ से हांमी भर दी गई। लेकिन वो अक्टूबर-नवंबर के पहले से शूटिंग नहीं कर पाएंगी। जब दीपिका ने हां की उसके बाद सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख ने फिल्म के शूटिंग के शेड्यूल को रीडिजाइन किया है।

दीपिका की शर्त के बारे में बताया, ये रोल पहले कैमियो था, लेकिन दीपिका जवान में शाहरुख के साथ कैमियो कर चुकी हैं। इसलिए वो अब फिल्म में फुल लेंथ रोल करना चाहती हैं। ऐसे में सिद्धार्थ को शाहरुख खान ने फिर से रोल लिखने ले लिए कहा। अब ये रोल न कैमियो में होगा न ही एक्सटेंडेड कैमियो होगा। अब फिल्म में दीपिका शाहरुख खान के अपोजिट नजर आएंगी।

फिल्म से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि शाहरुख खान दीपिका को लकी चार्म में समझते हैं। क्योंकि जिस फिल्म में दीपिका शाहरुख के साथ रही हैं, वो फ्लॉप नहीं हुई। जीरो पिटी थी, लेकिन दीपिका उसमें गेस्ट अपीयरेंस में थी। इसी वजह से दीपिका को किंग में लेना चाहते थे। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+