दीपिका पादुकोण की 'दुआ' का पहला वीडियो हुआ वायरल, बेटी के साथ ऐसे नजर आईं एक्ट्रेस

Deepika Padukone With Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सितंबर 2024 में एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस और उनके पति रणवीर सिंह ने अपनी बेटी का नाम सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी प्यारी सी बेटा का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है।

एयरपोर्ट पर बेटी संग नजर आईं दीपिका पादुकोण
इसी बीच मां बनने के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। बेटी को सीने से लगाए दीपिका पादुकोण काफी अच्छी लग रही थीं। वहीं उनके साथ पति रणवीर सिंह भी मौजूद थे। बेटी के साथ दीपिका और रणवीर मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर दिखाई दिए।

deepika padukone

दीपिका-रणवीर का वीडियो हुआ वायरल
एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि बेटी दुआ के जन्म के ठीक 2 महीने बाद अब दीपिका पादुकोण अपनी नन्ही परी को लेकर घर से बाहर निकली हैं। दीपिका पहली बार अपनी लाडली को सीने से चिपकाए हुए पब्लिकली स्पॉट हुई हैं।

मां-बेटी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं लोग
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण बड़े ही प्यार से अपनी लाडली का केयर कर रही हैं। दीपिका पहले गाड़ी के अंदर बेटी को सीने से चिपकाए नजर आईं तो वहीं बाद में बेटी को बेबी करियर में ले जाती दिखीं। दीपिका ने अपनी नन्ही परी को पूरी तरह से कवर कर रखा था ताकि उसका चेहरा रिवील न हो सके। लोगों को बेटी के प्रति दीपिका का केयर काफी पसंद आया है और ऐसे में उनके फैंस मां-बेटी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

दीपिका की बेटी का नाम है दुआ
आपको बता दें कि गत 8 सितंबर 2024 को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेटी दुआ के पैरेंट्स बने हैं। वहीं दिवाली के मौके पर दीपिका ने अपनी बेटी की एक झलक अपने फैंस को दिखाई थी। उस तस्वीर में बेटी का पैर नजर आ रहा था। वह मां की गोद में आराम फरमा रही थी। इसी पोस्ट में उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+