दीपिका पादुकोण हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज, लाडली की पहली झलक आई सामने, वायरल हुआ वीडियो

Deepika Padukone Discharged: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर को माता-पिता बनें। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। अब डिलीवरी के बाद दीपिका पादुकोण अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। जिसकी झलक देखने के बाद फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

डिलीवरी के लगभग 9 दिन बाद दीपिका पादुकोण की अब अस्पताल से छुट्टी हो गई है। दीपिका और रणवीर अपनी लाडली को लेकर घर के लिए रवाना हो चुके हैं। जिसका फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कपल के साथ दीपिका के सास-ससुर भी अस्पताल से रवाना हो गए।

Deepika Padukone

सामने आए वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वाइट आउटफिट में कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि फैंस को कपल की लाडली की झलक देखने को नहीं मिली। जिसकी वजह से शायद कपल के फैंस नाराज हो सकते हैं। हालांकि बाकी कपल्स की तरह रणवीर और दीपिका अभी अपनी लाडली की झलक साझा नहीं करेंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो बेटी की देखभाल के लिए दीपिका पादुकोण कुछ वक्त के लिए फिल्मों से ब्रेक लेंगी। खबर है कि दीपिका अपनी बेटी के पालन-पोषण के लिए नैनी को नहीं रखेंगी। हालांकि उन्होंने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है। इसके अलावा उन्होंने बाकी कपल्स की तरह नो फोटो पॉलिसी का रूल अपनाया है।

दीपिका पादुकोण ने इस साल फरवरी में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। हालांकि बाद में उन्हें बेबी बंप के लिए काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। फैंस ने दावा किया था कि एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। हालांकि ये खबर महज अफवाह थी। एक्ट्रेस ने मैटरनिटी शूट कराकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि कपल कब अपनी बेटी की झलक साझा करेंगे, इसके लिए फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा।

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो कल्कि एडी 2898 के बाद एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगी। जो दीवाली पर रिलीज होने की तैयारी है। वहीं रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म जॉन 3 की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का अब तक कोई ऐलान नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: Deepika-Ranveer की बेटी का आया राशिफल, पापा या मम्मी किस पर गई हैं नन्ही परी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+