पति रणवीर सिंह से अलग होने को लेकर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई ऐसी सच्चाई कि....

पहले रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण से तलाक की अटकलों को खारिज कर दिया था और अब इस पर दीपिका ने खुद अपनी प्रतिक्रिया दी है। दीपिका पादुकोण ने लोगों के सामने अपने रिश्ते की सच्चाई को रखा है।

Deepika Padukone and Ranveer Singh: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके रियल लाइफ पति एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल खबर है कि इस कपल के बीच कुछ मनमुटाव चल रहा है और शायद इस वजह से दोनों अलग होने वाले हैं। लेकिन अब इस मामले में दीपिका पादुकोण ने खुद चुप्पी तोड़ी है और लोगों को अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है। दीपिका और रणवीर इंडस्ट्री के काफी फेमस कपल्स में से एक हैं। रणवीर सिंह एक ऐसे पति हैं, जो ज्यादातर वक्त अपनी पत्नी दीपिका की तारीफ करते नजर आते हैं। दोनों एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हैं।। लेकिन हाल ही में उनके अलग होने की अफवाहें इंटरनेट पर छाई हुई थीं। पहले रणवीर सिंह ने दीपिका से तलाक की अटकलों को खारिज कर दिया था और अब इस पर दीपिका पादुकोण ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दीपिका ने कर दी सबकी बोलती बंद

दीपिका ने कर दी सबकी बोलती बंद

दीपिका पादुकोण हाल ही में डचेस ऑफ सक्सेस, मेघन मार्कल के पॉडकास्ट में दिखाई दी थीं, जहां उन्होंने इंटरनेट पर तलाक की सभी रिपोर्टों को झूठा कहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने मेघन से कहा कि उनके पति रणवीर सिंह अब एक हफ्ते बाद उन्हें देखकर बहुत ही खुश होंगे क्योंकि वह एक म्यूजिक फंक्शन में गए हुए थे। हम दोनों एक दूसरे से एक सप्ताह बाद मिलेंगे।

दीपिका ने बताई रणवीर से अपने रिश्ते की सच्चाई

दीपिका ने बताई रणवीर से अपने रिश्ते की सच्चाई

दीपिका पादुकोण ने आगे कहा- मेरे पति एक सप्ताह के लिए एक म्यूजिक फंक्शन में गए हुए थे और वह अभी वापस आए हैं। इसलिए, वह मेरा चेहरा देखकर बहुत ही खुश होंगे। हम दोनों एक दूसरे को काफी मिस कर रहे थे। आपको बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले, रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने हॉट पिंक लुक अवतार की कई फोटोज शेयर की थीं। रणवीर सिंह की ये पिंक लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थीं। लोग इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे थे।

पिंक लुक में नजर आए थे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों में हॉट पिंक लुक ले रखा था। पैंट से लेकर शर्ट, जूते और शेड्स तक रणवीर सिंह ने पिंक कलर का पहना हुआ था। वह सिर से पांव तक गुलाबी रंग में रंग चुके थे। रणवीर सिंह की इन तस्वीरों पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किया था। इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी एक कमेंट किया था जिसके बाद सभी लोग उनके रिश्ते को लेकर चौंक गए थे।

सोशल मीडिया पर फैल गई थी अलग होने की बात

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते में आई दरार की खबर तब उठी जब उमैर संधू ने 'ब्रेकिंग' खबर बताते हुए लिखा कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बस फिर क्या था इस ट्वीट के वायरल होने के बाद फैंस परेशान हो गए थे। सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है।

रणवीर और दीपिका की आनेवाली फिल्में

रणवीर और दीपिका की आनेवाली फिल्में

जानकारी के अनसार बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी लीड हीरोइन आलिया भट्ट हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी। वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'प्रोजेक्ट के' और ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+